Gold Silver Price, 19 Feb 2022: दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) शनिवार को 540 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की तेजी के साथ 50510 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना शनिवार को 500 रुपये की तेजी के साथ 45,300 रुपये पर बिक रहा है। 

Gold Silver Price, 19 Feb 2022: शनिवार को देश के रिटेल बाजार में सोना और चांदी के दाम (Gold Silver Price) में तेजी देखने को मिली है। दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) शनिवार को 540 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की तेजी के साथ 50510 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना शनिवार को 500 रुपये की तेजी के साथ 45,300 रुपये पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में शनिवार को 400 रुपए की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 63800 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम हो गए हैं। पिछले 7 दिन में चांदी की कीमत में 2000 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहरों में कितने हुए दाम
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 50,510 रुपये पर बिक रहा है. इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,300 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 51,590 रुपये पर बिक रहा है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,290 रुपये है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 68,600 रुपये है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कीमत 63,800 रुपये है।

1900 डॉलर के पर हुआ सोना
शुक्रवार को देर रात सोने के दाम इंटरनेशनल मार्केट में 1900 डॉलर के पार चली गई। रॉयटर्स के अनुसार, इंटनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई क्योंकि यूएस-रूस वार्ता की उम्मीद से बाजारों में कुछ शांति देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार न्‍यूयॉर्क वायदा बाजार कॉमेक्‍स पर सोना कारब 1900 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर हैं। यहीं प्राइस स्‍पॉट गोल्‍ड भी देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी वायदा और सिल्‍चर स्‍पॉट दोनों 24 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर हैं।