Gold Silver Price, 26 Feb 2022: दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) शनिवार को 440 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 51,110 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना शनिवार को 400 रुपए की गिरावट के साथ 46,850 रुपए पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत (Silver Price Todayमें शनिवार को 1000 रुपए की गिरावट हाई है।

Gold Silver Price, 26 Feb 2022: शनिवार को देश के रिटेल बाजार में सोना के दाम में(Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है। दस ग्राम 24-कैरेट सोना (Gold Price Today) शनिवार को 440 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 51,110 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना शनिवार को 400 रुपए की गिरावट के साथ 46,850 रुपए पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में शनिवार को 1000 रुपए की गिरावट हाई है। ऐसे में चांदी 65,000 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर बनी हुई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहरों में कितने हुए दाम

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 51,110 रुपए पर बिक रहा है। कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,850 रुपए और दिल्ली में 47,260 रुपए है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 52,370 रुपए पर बिक रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,010 रुपए है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 65,000 रुपए है। कोलकाता और मुंबई में इसकी कीमत 65,000 रुपए और दिल्ली में 70,000 रुपए है।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्‍स बाजार में सोना 39 डॉलर प्रत‍ि ओंस की गिरावट के साथ 1887 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर गिरावट देखने को मिली। जबकि गोल्‍ड स्‍पॉट के दाम 14 डॉलर प्रत‍ि ओंस की गिरावट के साथ 1889 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। कॉमेक्‍स पर सिल्‍वर के दाम 3 फीसदी की गिरावट के दाम 24 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्‍वर स्‍पॉट के दाम 24.27 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार रही है।