जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए  पीपीएम, सुकन्या योजना और एनएससी पर केंद्र सरकार ब्याज दर कम कर सकती है।

नई दिल्ली. जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पीपीएम, सुकन्या योजना और एनएससी पर केंद्र सरकार ब्याज दर कम कर सकती है। माना जा रहा है कि 0.30% तक ब्याज घट सकता है। जल्द सरकार इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। सोर्स के मुताबिक, ब्याज दरें बॉन्ड्स के रिटर्न पर डिपेंड होती है। मौजूदा समय में बॉन्ड्स में रिटर्न कम मिल रहा है। इसीलिए सरकार यह कदम उठा सकती है। बता दें, सरकार छोटी बचत योजनाओं पर हर तिमाही इंटरेस्ट रेट फिक्स करती है। हालांकि, जरूरी नहीं कि सरकार हर तिमाही इसमें बदलाव करे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ इस प्रकार से लगता है इंट्रेस्ट
छोटी बचत योजनाओं पर मौजूदा समय में कुछ प्रकार से इंट्रेस्ट लगता है। जिसमें पीपीएफ पर 8 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.5 फीसदी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.7 फीसदी, एनएससी पर 8 फीसदी और किसान विकास पत्र पर 7.7 फीसदी इंट्रेस्ट लगता है।