निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने संस्थागत कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, क्लबों आदि के लिये एक विशेष मूल्यवर्धित सेवा की बृहस्पतिवार को शुरुआत की

मुंबई: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने संस्थागत कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, क्लबों आदि के लिये एक विशेष मूल्यवर्धित सेवा की बृहस्पतिवार को शुरुआत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैंक ने कहा कि इसके लिये संस्थाओं को विशेष रूप से तैयार मोबाइल एप दिया जायेगा जिसके जरिये उपयोगकर्ता दान दे सकेंगे, बिल भर सकेंगे तथा अन्य भुगतान कर सकेंगे।

बैंक ने कहा कि अभी 30 लाख से अधिक संस्थान हैं, अत: इस श्रेणी में कारोबार की अच्छी संभावनाएं हैं। संस्थानों का बैंक में बचत खाता, चालू खाता या फिर विशेष एस्क्रो खाता होना चाहिये।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)