इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की सैलरी 8 प्रतिशत बढ़ा दी है। कोरोना काल में घटाई गई सैलरी के कारण कर्मचारी नाराज थे। अचानक कई कर्मचारियों ने 2 जुलाई को एक ही दिन बीमार होने का मेल कर छुट्टी ले ली थी।

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की सैलरी 8 प्रतिशत बढ़ा दी है। इसके साथ ही पायलटों के लिए प्री-कोविड लेवल का ओवरटाइम भत्ता भी बहाल कर दिया है। एयरलाइंस ने कहा है कि कंपनी की ट्रैफिक में सुधार है, इसलिए सैलरी बढ़ाई गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इंडिगो के कर्मचारी नाराज चल रहे थे। 2 जुलाई 2022 को इंडिगो को आधे से ज्यादा फ्लाइट्स के संचालन में देरी का सामना करना पड़ा क्योंकि बड़ी संख्या में केबिन क्रू सदस्यों ने बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी ले ली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के अनुसार, क्रू मेंबर्स नौकरी के लिए कहीं और इंटरव्यू देने गए थे। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के भर्ती अभियान का दूसरा चरण 2 जुलाई को आयोजित किया गया था और केबिन क्रू के ज्यादातर सदस्य इसके लिए गए थे। लेकिन इसमें कितनी सत्यता है यह कोई साबित नहीं कर रहा है। 

वर्क पैटर्न ला रही है कंपनी
इंडिगो अपने एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए वर्क पैटर्न बहाल कर रही है।यह पायलटों के लिए होगा। इसके तहत पायलटों की एयर टाइम भी ज्यादा होगी। जिससे कमाई तो ज्यादा होगी, लेकिन छुट्टियां कम होंगी। एयरलाइन जुलाई 2022 में 1550 उड़ान तय करेगा। कंपनी की एक एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल लगभग 13 घंटों के लिए होगा। जानकारी दें कि इंडिगो ने कोरोना काल में 2020 में पायलटों के वेतन में 28 प्रतिशत कटौती की थी। अप्रैल 2022 में 8 प्रतिशत सैलरी बढ़ाई गई और अब गुरुवार (7 जुलाई 2022) को 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। लेकिन कोरोना काल लेवल की।सैलरी से अभी भी वेतन 16 प्रतिशत कम है। 

दरअसल इंडिगो के कर्मचारियों की सैलरी का मुद्दा इसलिए बना है, क्योंकि कर्मचारी का वेतन पूरी तरह से बहाल नहीं किया गया। इससे सभी काफी नाखुश हैं। सैलरी की बढ़ोतरी आंसिक रूप से हुई है। इंडिगो वर्तमान में 1,600 से अधिक उड़ानों का संचालन कर रहा है। कोविड से पहले जैसे ही उड़ानें संचालित हो रही हैं। 

नहीं मिल रही हैं सुविधाएं
जानकारी दें कि हवाई यात्रा की मांग काफी बढ़ गई हैं। एयरलाइंस को ज्यादा फ्लाइट के संचालन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में कर्मचारी अपनी सैलरी को वापस बहाल करने की मांग पर काबिज हैं। एयर इंडिया के नए मालिक टाटा ग्रुप ने अपने कर्मचारियों की कटी हुई सैलरी को वापस 75% बहाल कर दिया है। विस्तारा ने भी पहले की तरह सारी सुविधाएं शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइंस कंपनी अकासा एयर को मिला लाइसेंस, DGCA ने दी उड़ान भरने की इजाजत