इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब सरकार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की हिस्सेदारी बेचने के नियम तय कर लेगी 

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब सरकार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की हिस्सेदारी बेचने के नियम तय कर लेगी, उसके बाद हम कंपनी के लिए बोली लगाने पर विचार करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बीपीसीएल में सरकार की पूरी 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का 21 नवंबर, 2019 को निर्णय लिया था। हालांकि, इसके लिये अभी निविदा जारी नहीं की गयी है। 

निविदा अभी जारी नहीं हुई है

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''बीपीसीएल की हिस्सेदारी की बिक्री को लेकर निविदा अभी जारी नहीं हुई है। हमें अभी शर्तें नहीं मालूम। हमें यह भी नहीं पता है कि इसके लिये कोई सरकारी कंपनी बोली लगा सकती है या नहीं। जबतक हम बोली लगाने की शर्तें देख नहीं लेते हैं, मैं इस बात पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि बीपीसीएल के लिये आईओसी बोली लगायेगी या नहीं।''

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी निर्णय तभी लिया जा सकता है जब बोली की प्रक्रिया स्पष्ट हो जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस बात के संकेत दिये थे कि बीपीसीएल की हिस्सेदारी की बिक्री की प्रक्रिया से सरकारी कंपनियों को दूर रखा जा सकता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)