MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Iran Kharg Island Attack: शेयर बाजार के इन 5 सेक्टरों में मच सकती है खलबली, आपका पैसा भी तो नहीं लगा?

Iran Kharg Island Attack: शेयर बाजार के इन 5 सेक्टरों में मच सकती है खलबली, आपका पैसा भी तो नहीं लगा?

Iran Kharg Island Attack Impact: अमेरिका-इजराइल ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर अटैक कर ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया। ईरान का 80-90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। अगर यहां अटैक होते रहे, तो बुधवार को शेयर बाजार के 5 सेक्टर्स में खलबली मच सकती है। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 07 2026, 06:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Meta AI

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां

ईरान के ऑयल हब खार्ग आईलैंड पर हमला होने से कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हो सकता है। इसका असर भारत में BPCL, HPCL, IOC जैसी कंपनियों पर पड़ सकता है। ये कंपनियां कच्चा तेल खरीदकर पेट्रोल-डीजल बेचती हैं। अगर इंटरनेशनल मार्केट में तेल महंगा हुआ और भारत में कीमतें नहीं बढ़ीं, तो इन कंपनियों को तगड़ा घाटा हो सकता है। ऐसे में असर इनके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।

25
Image Credit : Meta AI

पेंट कंपनियां

पेंट बनाने में कच्चे तेल (Crude Oil) से निकलने वाले प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि खार्ग पर हमला और होर्मुज के बंद रहने से तेल तुरंत $10 प्रति बैरल महंगा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो एशियन पेंट्स (Asian Paints) बर्गर पेंट्स (Berger Paints) जैसी कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी और मुनाफा कम होगा। इनके शेयरों में भारी गिरावट देखी जा सकती है।

Related Articles

Related image1
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Related image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
35
Image Credit : Meta AI

टायर स्टॉक्स

टायर बनाने में लगने वाले सिंथेटिक रबर और कार्बन ब्लैक कच्चे तेल से ही बनते हैं। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने से टायर कंपनियों का खर्च बढ़ सकता है, जिससे इनके स्टॉक्स पर दबाव बनेगा। अगर ऐसा हुआ तो MRF, अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और CEAT जैसी कंपनियों पर असर दिख सकता है।

45
Image Credit : Meta AI

एविएशन इंडस्ट्री

हवाई जहाज उड़ाने का 40% से ज्यादा खर्च ATF (Aviation Turbine Fuel) पर होता है। कच्चे तेल में $10 का उछाल एयरलाइन कंपनियों की जेब ढीली कर देगा। अगर तेल महंगा हुआ, तो टिकट के दाम और बढ़ेंगे और इनके शेयर गिर सकते हैं। इसका असर एयरलाइंस शेयर InterGlobe Aviation (Indigo) और अन्य कंपनियों के स्टॉक्स पर दिख सकता है।

55
Image Credit : Getty

फर्टिलाइजर और केमिकल सेक्टर

खेती की खाद और कई केमिकल्स को बनाने में भी कच्चे तेल और गैस का बड़ा हाथ होता है। ईरान दुनिया की ऊर्जा सप्लाई का 4.5% हिस्सा संभालता है। यहां सप्लाई रुकी, तो इन कंपनियों की इनपुट कॉस्ट बढ़ना तय है। ऐसे में असर चंबल फर्टिलाइजर्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल और FACT (Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd) जैसे प्रमुख शेयरों पर दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। युद्ध या अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसी स्थितियों में बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका ज्यादा होती है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
ईरान इजराइल वॉर
ईरान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ईरान के 'ऑयल हब' पर बड़ा हमला: क्या भारत में महंगा हो जाएगा पेट्रोल? समझें कच्चे तेल का नया गणित
Recommended image2
'धुरंधर 2' की कमाई से रॉकेट बना ये शेयर, 4 घंटे की फिल्म ने करा दी नोटों की बारिश!
Recommended image3
Air India का सफर हुआ महंगा, लेकिन ये 5 टिप्स दिलाएंगे सस्ता टिकट! सरचार्ज बढ़ने पर ऐसे बुक करें अपनी फ्लाइट
Recommended image4
Vertical Garden Business Idea: पुरानी बोतलों को पेंट कर बनाएं वर्टिकल गार्डन, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई!
Recommended image5
SBI-HDFC रह गए पीछे! यह बैंक FD पर दे रहा 7.75% का तगड़ा ब्याज, ग्राहकों की लॉटरी
Related Stories
Recommended image1
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Recommended image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved