IRCTC Tatkal Ticket Booking Trick: आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बुक करते समय क्या आपका नाम भरने में ही टाइम निकल जाता है? ट्रेन टिकट बुकिंग करने से पहले नोट कर लें ऐप की वो ट्रिक, जिससे आपका टिकट कंफर्म होने का चांस ज्यादा हो सकता है।

Train Tatkal Ticket Booking Tips: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में अगर अचानक कहीं जाना पड़ जाए, तो सिर्फ एक ही ऑप्शन बचता है, तत्काल टिकट। लेकिन दिक्कत ये है कि बुकिंग के समय पलक झपकते ही सारे टिकट खत्म हो जाते हैं। लॉगइन करते-करते और डिटेल भरते-भरते ही 'वेटिंग' का बोर्ड लटक जाता है। अगर आपके साथ भी हमेशा ऐसा होता है, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। आज हम आपको IRCTC की एक ऐसी कमाल की 'मास्टर ट्रिक' बताएंगे, जिससे आप मात्र 2 मिनट के अंदर अपना कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों को...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तत्काल टिकट बुकिंग का समय (Tatkal Booking Timing)

शुरुआत करने से पहले सही समय नोट कर लीजिए, क्योंकि तत्काल में एक-एक सेकंड की कीमत होती है। AC क्लास (2AC, 3AC, CC) सुबह 10:00 बजे और नॉन-AC क्लास (Sleeper) सुबह 11:00 बजे से बुकिंग शुरू होती है।

इस ट्रिक से टिकट कंफर्म हो सकती है

तत्काल टिकट न मिलने की सबसे बड़ी वजह होती है, बुकिंग के समय यात्रियों का नाम, उम्र और बर्थ चॉइस भरने में लगने वाला समय। जब तक आप यह सब टाइप करते हैं, तब तक कोई और टिकट ले जाता है। इसका सबसे आसान सॉल्यूशन है IRCTC की मास्टर लिस्ट फीचर (Master List Feature)। आपको बस बुकिंग शुरू होने से पहले छोटा सा काम करके रखना है।

ट्रेन टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • तत्काल बुकिंग टाइम (10 या 11 बजे) से करीब 15-20 मिनट पहले IRCTC ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • अपने एकाउंट के 'My Account' सेक्शन में जाएं और वहाँ 'My Master List' पर क्लिक करें।
  • यहां आप जिन लोगों के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं, उनका नाम, उम्र और जेंडर पहले से भरकर सेव (Add Passenger) कर लें।
  • अब ठीक बुकिंग के समय जब आप पैसेंजर डिटेल वाले पेज पर पहुंचेंगे, तो आपको नाम टाइप नहीं करना पड़ेगा। वहां 'Add Existing' का ऑप्शन दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करते ही मास्टर लिस्ट खुल जाएगी।
  • नाम सेलेक्ट करें और सीधे पेमेंट पेज पर पहुंच जाएं!

ट्रेन टिकट बुकिंग में 2 और जरूरी स्टेप्स

  1. नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर OTP आने और पासवर्ड डालने में समय बर्बाद होता है। तत्काल टिकट के लिए हमेशा UPI (BHIM, Paytm, PhonePe या GPay) का इस्तेमाल करें। इसमें सीधे आपके फोन पर रिक्वेस्ट आती है और पिन डालते ही पेमेंट हो जाता है।
  2. बुकिंग शुरू होने से ठीक 2-3 मिनट पहले ही लॉगिन करें। अगर आप आधे घंटे पहले लॉगिन करके बैठ जाएंगे, तो ठीक 10 या 11 बजे ऐप आपको ऑटोमैटिक लॉगआउट कर सकता है।