चीन के अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) का एंट ग्रुप (Ant Group) दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने जा रहा है। 

बिजनेस डेस्क। चीन की ई-कॉर्मस कंपनी अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) का एंट ग्रुप (Ant Group) दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने जा रहा है। एंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में आईपीओ के जरिए 35 अरब डॉलर (करीब 2.56 लाख करोड़) रुपए जुटा सकता है। अलीबाबा ग्रुप की फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी कंपनी एंट ने हांगकांग और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए अप्लाई किया है। सोमवार को शेयर की कीमत निर्धारित कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है एंट ग्रुप
एंट ग्रुप चीन के सबसे बड़े पेमेंट ऐप अलीपे (Alipay) का संचलान करता है। चीन की दो सबसे बड़े ऑनलाइल पेमेंट सर्विसेस देने वाले ऐप में यह एक है। एंट ग्रुप यूजर्स के लिए क्रेडिट रेटिंग सिस्टम और सीसेम क्रेडिट भी चलाता है।

सोमवार को शंघाई में एंट का शेयर
शंघाई में एंट का शेयर सोमवार को 68.8 युआन (10.26 डॉलर) और हांगकांग में 80 हांगकांग डॉलर (10.32 अमेरिकी डॉलर) रहा। इस तरह, यह एक बेहतर शुरुआत मानी जा रही है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी बड़े वित्तीय लक्ष्य का हासिल करना चाहती है।

सऊदी अरामको से भी बड़ा होगा आईपीओ
कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 34.5 अरब डॉलर जुटाना है। यह पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की पिछले साल की 29 अरब डॉलर के शेयर की बिक्री पेशकश से ज्यादा है। एंट ग्रुप की वैल्यू करीब 150 अरब डॉलर है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है। इसमें अलीबाबा ग्रुप की 33 फीसदी होल्डिंग है।