- Home
- Business
- करवा चौथ पर पत्नी को Gold गिफ्ट करने की तैयारी? पेमेंट से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें
करवा चौथ पर पत्नी को Gold गिफ्ट करने की तैयारी? पेमेंट से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें
Karwa Chauth Gold Buying Tips: करवा चौथ पर पत्नी को सरप्राइज में सोने की ज्वेलरी देने का प्लान है? रुकिए! सोने का भाव 28 अक्टूबर को 1.42 लाख के पार पहुंच गया है। इतनी बड़ी रकम खर्च करने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें, ताकि कोई आपको चूना न लगा सके।

हॉलमार्क और HUID कोड जरूर चेक करें
दुकानदार की मीठी बातों में न आएं। सोना असली है या नहीं, इसकी पक्की पहचान सिर्फ हॉलमार्क से होती है। आप जो भी अंगूठी या चेन खरीद रहे हैं, उस पर 6 अक्षरों और नंबरों वाला 'HUID' कोड जरूर देखें। आप चाहें तो अपने फोन में 'BIS Care' ऐप डाउनलोड करके यह कोड डाल सकते हैं। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि वो गहना सच में कितना शुद्ध है और कब बना है।

24 कैरेट और 22 कैरेट का फर्क समझें
ज्वेलर अक्सर 24 कैरेट का रेट बताते हैं, जो आज 1.42 लाख के पार है। लेकिन आपको ये बात पता होनी चाहिए कि 24 कैरेट सोने से कभी गहने नहीं बनते, क्योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ज्वेलरी हमेशा 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने में बनती है। इसलिए बिल बनवाते वक्त ध्यान रखें कि आपसे पैसे 22 कैरेट सोने के हिसाब से ही लिए जा रहे हों, न कि 24 के हिसाब से।
मेकिंग चार्ज पर करें मोलभाव
सोने के असली भाव के अलावा दुकानदार गहने बनाने का मेकिंग चार्ज भी लेते हैं। ये डिजाइन के हिसाब से 8% से लेकर 25% तक हो सकता है। आपको बता दें कि शोरूम वालों का सबसे बड़ा मार्जिन इसी मेकिंग चार्ज में छिपा होता है। इसलिए संकोच छोड़कर मेकिंग चार्ज कम करवाने के लिए खुलकर मोलभाव (Bargaining) करें।
वापसी की पॉलिसी पहले ही पूछ लें
मान लीजिए आप सरप्राइज गिफ्ट ले गए और पत्नी को डिजाइन पसंद नहीं आया या साइज फिट नहीं बैठा, तो क्या होगा? इसलिए पेमेंट से पहले ही पूछ लें कि उनकी बायबैक या एक्सचेंज पॉलिसी क्या है। यानी अगर आप ज्वेलरी वापस करने आते हैं, तो क्या वो पूरे पैसे वापस देंगे या कुछ प्रतिशत काटकर देंगे? ये बात पहले से क्लीयर होना बहुत जरूरी है।
कच्चे पर्चे पर नहीं, पक्के GST बिल पर करें भरोसा
थोड़ा सा टैक्स बचाने के चक्कर में कभी भी सादे कागज पर कच्चे पर्चे वाला बिल न लें। ज्वेलरी खरीदते वक्त हमेशा GST बिल ही मांगें। ध्यान दें कि उस बिल पर ज्वेलरी का वजन, मेकिंग चार्ज, HUID कोड और सोने का कैरेट साफ-साफ लिखा होना चाहिए। अगर कल को सोने की शुद्धता में कोई खोट निकलता है, तो यही पक्का बिल आपके पैसे वापस दिलाने की कानूनी गारंटी होता है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी की कीमतों में बाजार के अनुसार रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है। आर्टिकल में दिए गए सोने के भाव IBJA के अनुसार हैं और सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण आपके शहर के सर्राफा बाजार में अंतिम कीमत अलग हो सकती है। किसी भी तरह की खरीदारी करते समय हमेशा पक्का बिल लें और अपनी संतुष्टि के लिए हॉलमार्क जरूर चेक करें। हो सके तो किसी एक्सर्ट से भी जरूर सलाह लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

