MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Business
  • Ladies Special Side Business: सिर्फ ₹200 लगाकर बनाएं ये 5 ट्रेंडी आइटम्स, घर बैठे होगी मोटी कमाई!

Ladies Special Side Business: सिर्फ ₹200 लगाकर बनाएं ये 5 ट्रेंडी आइटम्स, घर बैठे होगी मोटी कमाई!

Business Ideas For Women: आज महिलाएं और कॉलेज गर्ल्स फ्री टाइम में कुछ नया और क्रिएटिव कर रही हैं। आजकल सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर हाथ से बनी चीजों का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे ही आइटम्स से आप अपना साइड बिजनेस शुरू कर सकती हैं। जानिए कैसे 

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 20 2026, 04:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फैब्रिक ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरीज (Fabric Jewelry & Hair Bows)
Image Credit : Gemini

फैब्रिक ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरीज (Fabric Jewelry & Hair Bows)

आजकल बड़ी-बड़ी हैवी ज्वेलरी का जमाना पुराना हो गया है। लड़कियां कॉलेज और ऑफिस में पहनने के लिए हल्के और यूनिक डिजाइंस ढूंढती हैं। यहीं से बिजनेस आइडिया निकलता है। आप बचे हुए रंग-बिरंगे कपड़ों, गोटे, मोतियों और धागों की मदद से झुमके, गले के चोकर और ब्रेसलेट बना सकती हैं। इसके अलावा आजकल छोटे बच्चों और लड़कियों के लिए 'क्यूट हेयर बोज़' (Hair Bows) और फ्लोरल हेयर क्लिप्स की बहुत मांग है। इसे शुरू करने के लिए आपको सिर्फ ₹200 से ₹500 का कच्चा माल चाहिए। एक ज्वेलरी सेट बाजार में ₹150 से ₹300 तक आसानी से बिक जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कस्टमाइज्ड की-चेन और रेजिन आर्ट (Cute Resin Keychains)
Image Credit : Gemini

कस्टमाइज्ड की-चेन और रेजिन आर्ट (Cute Resin Keychains)

रेजिन (Resin) एक ऐसा लिक्विड होता है, जो सूखने के बाद कांच जैसा कड़ा और चमकदार हो जाता है। इसका बिजनेस इस वक्त इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आप रेजिन लिक्विड के अंदर छोटे-छोटे सूखे फूल, ग्लिटर (चमकी) या किसी के नाम का पहला अक्षर (Alphabet) डालकर बहुत ही खूबसूरत की-चेन, पेंडेंट या बुकमार्क बना सकती हैं। रेजिन की शुरुआती किट ₹500 के आसपास मिल जाती है। एक सुंदर नाम वाला की-चेन लोग ₹100 से ₹250 तक में खुशी-खुशी खरीद लेते हैं।

Related Articles

Related image1
Glass Bangles Business Ideas: ₹10 की चूड़ी देगी ₹90 का मुनाफा! छप्परफाड़ कमाई वाले 5 ट्रेंडिंग बिजनेस आइडिया
Related image2
Business Idea: ₹30 की पुरानी जींस से ₹299 की कमाई! 1 घंटे में बनाएं स्टाइलिश बैग, धड़ाधड़ मिलेंगे ऑर्डर
36
कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स और लिफाफे (Handmade Envelopes & Gift Boxes)
Image Credit : Gemini

कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स और लिफाफे (Handmade Envelopes & Gift Boxes)

त्योहारों, शादियों या बर्थडे पर लोग बोरिंग और साधारण लिफाफों में पैसे देना पसंद नहीं करते। वे चाहते हैं कि उनका गिफ्ट सबसे अलग दिखे। आप मोटे रंगीन कागजों, रीसायकल शीट, सूखे पत्तों और कलर्स का इस्तेमाल करके सुंदर शगुन के लिफाफे, चॉकलेट बॉक्स और ज्वेलरी पाउच बना सकती हैं। चार्ट पेपर और रिबन जैसी चीजों में लागत नाममात्र की आती है, लेकिन आपकी क्रिएटिविटी के कारण एक-एक कस्टमाइज्ड बॉक्स ₹50 से ₹100 तक का प्रॉफिट दे सकता है।

46
ऑर्गेनिक खुशबूदार मोमबत्तियां (Scented Soy Candles)
Image Credit : Gemini

ऑर्गेनिक खुशबूदार मोमबत्तियां (Scented Soy Candles)

घर को सजाने और मन को शांत रखने के लिए आजकल लोग खुशबूदार मोमबत्तियों का इस्तेमाल बहुत करने लगे हैं। त्योहारों के सीजन में इनकी डिमांड दोगुनी हो जाती है। आप नॉर्मल मोम की जगह सोया वैक्स (Soy Wax) और गुलाब, लैवेंडर या चंदन के एसेंशियल ऑयल (Essential Oils) का इस्तेमाल करके घर पर ही खुशबूदार कैंडल बना सकती हैं। इन्हें कांच के छोटे गिलासों या मिट्टी के दीयों में सेट करके नया लुक दिया जा सकता है। ₹1,000 के बजट में आप 15-20 प्रीमियम कैंडल्स तैयार कर सकती हैं, जो ऑनलाइन या गिफ्ट शॉप्स पर अच्छे दामों पर बिकती हैं।

56
क्रोशिया के क्यूट खिलौने (Amigurumi Soft Toys)
Image Credit : Gemini

क्रोशिया के क्यूट खिलौने (Amigurumi Soft Toys)

अगर आपको दादी-नानी की तरह क्रोशिया यानी सलाई से बुनाई करना आता है, तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट बिजनेस हो सकता है। आजकल ऊन से बने छोटे-छोटे सॉफ्ट टॉयज, जिन्हें एमिगुरुमी कहते हैं, बहुत पसंद किए जा रहे हैं। आप ऊन की मदद से छोटे टेडी बियर, कार्टून कैरेक्टर, की-चेन और छोटे बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित यानी केमिकल फ्री खिलौने बुन सकती हैं। प्लास्टिक के खिलौनों के मुकाबले माता-पिता इन्हें बच्चों के लिए ज्यादा सेफ मानते हैं। ऊन और क्रोशिया की कीमत बहुत कम होती है, लेकिन एक हाथ से बुना हुआ छोटा खिलौना भी बाजार में ₹200 से ₹500 तक की कीमत रखता है।

66
Marketing Hack: बिना पैसे खर्च किए कस्टमर कहां से लाएं?
Image Credit : Gemini

Marketing Hack: बिना पैसे खर्च किए कस्टमर कहां से लाएं?

  • कई महिलाओं को लगता है कि सामान तो बना लिया, पर इसे बेचेगा कौन? इसके लिए आपको किसी दुकान की जरूरत नहीं है, बस 3 काम करें।
  • पहला अपने बनाए हुए सामान की अच्छी रोशनी में साफ तस्वीरें और छोटी-छोटी रील्स (Videos) बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें।
  • दूसरा अपनी सोसाइटी, सहेलियों और रिश्तेदारों के वॉट्सऐप ग्रुप में अपने प्रोडक्ट्स के कैटलॉग शेयर करें।
  • तीसरा त्योहारों के समय सोसाइटियों या कॉलोनियों में लगने वाले छोटे स्टॉल्स या लोकल एग्जीबिशन में अपना सामान डिस्प्ले करें।
  • घर बैठे छोटा बिजनेस शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका नुकसान होने का कोई डर नहीं होता है।
  • आप बहुत कम सामान से शुरुआत कर सकती हैं और जैसे-जैसे ऑर्डर आएं, वैसे-वैसे अपना काम बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए बिजनेस आइडियाज सामान्य जानकारी और ऑनलाइन ट्रेंड्स के आधार पर दिए गए हैं। कमाई, बिक्री और प्रॉफिट पूरी तरह आपकी मेहनत, प्रोडक्ट क्वालिटी, मार्केट डिमांड और प्रमोशन पर निर्भर करता है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले अपने बजट, सामग्री की लागत और लोकल बाजार की जानकारी जरूर चेक कर लें। किसी एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पेट्रोल सस्ता करने की कोशिश में चीनी महंगी? जानें गाड़ी के फ्यूल से आपकी रसोई का क्या है कनेक्शन
Recommended image2
चीनी महंगी होने पर इन 5 चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं, फेस्टिवल शॉपिंग से पहले चेक करें
Recommended image3
Colgate-Palmolive India: प्रभा नरसिम्हन की जगह मनीष आनंदानी बने नए MD & CEO
Recommended image4
Sugar Price Hike: 65 रुपए तक पहुंची एक किलो चीनी! जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है नया रेट
Recommended image5
Akash Gupta: ₹1 Cr. का पैकेज छोड़ा, बिजनेस फेल-Shark Tank ने भी किया रिजेक्ट...फिर बना ₹3000 Cr. का साम्राज्य
Related Stories
Recommended image1
Glass Bangles Business Ideas: ₹10 की चूड़ी देगी ₹90 का मुनाफा! छप्परफाड़ कमाई वाले 5 ट्रेंडिंग बिजनेस आइडिया
Recommended image2
Business Idea: ₹30 की पुरानी जींस से ₹299 की कमाई! 1 घंटे में बनाएं स्टाइलिश बैग, धड़ाधड़ मिलेंगे ऑर्डर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved