हर महीने एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है। 1 जुलाई से होने वाली बढ़ोतरी को देखें तो पिछले छह महीनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 140 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। जून ऐसा महीना था, जिसमें सिलेंडर के दाम नहीं बदले।

नई दिल्ली. जिन एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं है उनके दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नया दाम 1 जुलाई से लागू होगा। 14.2 किलो वजन वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 834.50 होगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 76 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और दिल्ली में इसकी कीमत 1,550 रुपए होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई और कोलकाता में सिलेंडर के दाम
मुंबई और कोलकाता में भी, कीमत 834.50 प्रति सिलेंडर हो गई है। जबकि चेन्नई में गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 850.50 हो गई है।

हर महीने बदलती है सिलेंडर की कीमत
हर महीने एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है। 1 जुलाई से होने वाली बढ़ोतरी को देखें तो पिछले छह महीनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 140 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। जून ऐसा महीना था, जिसमें सिलेंडर के दाम नहीं बदले।

फरवरी में तीन बार कीमतों में बदलाव 
फरवरी में एलपीजी की कीमतों में तीन बार बदलाव किया गया था। पहला बदलाव 4 फरवरी को हुआ, जिसमें प्रति सिलेंडर 25 की बढ़ोतरी हुई। फिर 15 फरवरी को 50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 25 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई। 

मार्च में कीमत में फिर से 25 की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल में सिलेंडर की कीमत में 125 रुपये की बढ़ोतरी हुई। हालांकि फिर 10 रुपए कम भी किए गए।