Gas Cylinder Booking Rules: क्या आप भी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं? 1 अगस्त से लागू हो रहे 4 बड़े नियमों को जान लें, वरना आपकी डिलीवरी और सब्सिडी रुक सकती है।
LPG New Rules August 2026: अगस्त का महीना शनिवार से शुरू हो रहा है और अगर आपके घर में भी इंडेन (Indane), एचपी (HP) या भारत गैस (Bharat Gas) का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 1 अगस्त से रसोई गैस की बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी को लेकर कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में बुकिंग या डिलीवरी के समय छोटी-सी गलती से आपका सिलेंडर वापस भी जा सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की सब्सिडी और कनेक्शन से जुड़े काम भी अटक सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका गैस सिलेंडर बिना किसी टेंशन के आपके घर तक पहुंचे, तो बुकिंग करते समय ये 4 गलतियां बिल्कुल न करें।
गलती नंबर 1: बिना OTP के डिलीवरी लेना
आजकल गैस बुकिंग पूरी तरह से डिजिटल हो गई है। सरकार और गैस कंपनियों का सख्त नियम है कि गैस की डिलीवरी सिर्फ सही व्यक्ति को ही मिले। इसके लिए जब आप ऑनलाइन सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (Delivery Authentication Code- DAC) आता है। इसलिए जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आए, तो उसे यह OTP जरूर बताएं। अगर आप OTP नहीं देंगे, तो डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी और आपका सिलेंडर दरवाजे से ही वापस लौट जाएगा।
गलती नंबर 2: समय से पहले दूसरा सिलेंडर बुक कर देना
कई बार लोग गैस खत्म होने के डर से बहुत जल्दी दूसरा सिलेंडर बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। गैस कंपनियों ने 'लॉक-इन पीरियड' (Lock-in Period) का नियम लागू किया है। अगर आप शहर (Urban) में रहते हैं, तो पहले सिलेंडर के 25 दिन बाद ही आप दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वहीं, गांव (Rural) के ग्राहकों के लिए यह लिमिट 45 दिन की है। समय से पहले बुकिंग सिस्टम में ली ही नहीं जाएगी।
गलती नंबर 3: आधार e-KYC को हल्के में लेना
अगर आपके पास 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) का कनेक्शन है और आप सब्सिडी का फायदा लेते हैं, तो यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सरकार ने सब्सिडी के लिए आधार बेस्ड e-KYC (बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) जरूरी कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपनी गैस एजेंसी जाकर e-KYC नहीं करवाया है, तो फौरन करवा लें। इसके बिना आपके खाते में सब्सिडी का पैसा नहीं आएगा। ध्यान दें, अब सरकार उज्ज्वला योजना के तहत साल भर में सिर्फ 4 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी (300 रुपए प्रति सिलेंडर) दे रही है।
गलती नंबर 4: घर में PNG लाइन होने पर भी पुराना सिलेंडर रखना
अगर आपकी सोसायटी या मोहल्ले में पाइप वाली गैस (PNG) की सुविधा आ गई है और आपने कनेक्शन ले लिया है, तो आप साथ में पुराना LPG सिलेंडर नहीं रख सकते। नियम के मुताबिक, एक घर में एक ही तरह का गैस कनेक्शन हो सकता है। अगर आपने PNG लगवा ली है, तो आपको 30 दिन के अंदर अपना LPG कनेक्शन (Indane, HP या Bharat) सरेंडर करना होगा। ऐसा न करने पर गैस कंपनी आपका कनेक्शन खुद रद्द कर सकती है।


