LPG e-KYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। कनेक्शन ब्लॉक होने से बचाने के लिए Indane, HP और Bharat Gas उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल से e-KYC कर सकते हैं। जानें प्रॉसेस

LPG e-KYC Deadline: अगर आपके घर में भी इंडेन, भारत गैस या एचपी का रसोई गैस सिलेंडर आता है, तो ये खबर आपके काम की है। सरकार ने गैस उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक e-KYC करवाने की आखिरी तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। पहले ये तारीख 7 सितंबर तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 सितंबर कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक ये काम नहीं निपटाया है, तो आपके पास अब सिर्फ कुछ ही दिनों की मोहलत बची है। आइए जानते हैं आप घर बैठे ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं...

LPG e-KYC 14 सितंबर तक नहीं कराई तो क्या होगा?

  • लाखों उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है। अगर आपने समय रहते e-KYC नहीं कराई, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
  • आपका गैस कनेक्शन अस्थाई तौर पर बंद या होल्ड हो सकता है।
  • कयास लगाए जा रहे हैं कि बिना वेरिफिकेशन वाले ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलना बंद हो सकता है या उन्हें कमर्शियल रेट चुकाना पड़ सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसके रेट पर अंतिम फैसला आना बाकी है।
  • घरेलू रेट पर सिलेंडर यानी सब्सिडी पाने के लिए ये प्रोसेस पूरा करना जरूरी कर दिया गया है।

गैस बुकिंग का नया नियम क्या है?

गैस सिलेंडर ई-केवाईसी की डेडलाइन के साथ-साथ एक और बड़ा बदलाव किया गया है। ग्रामीण इलाकों में पहले दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब इस नियम को बदलकर शहरों की तरह ही 25 दिन कर दिया गया है। यानी गांव के लोग भी अब 25 दिन के गैप पर नया सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

LPG e-KYC कैसे करें?

Indane Gas ग्राहकों के लिए तरीका

  • फोन में IndianOil One ऐप डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें।
  • अपनी 16 अंकों की LPG ID लिंक करें।
  • ऐप के होमपेज पर 'My Profile' में जाएं और 're-KYC' पर टैप करें।
  • नियम-शर्तों को टिक करें और 'Face Scan' बटन दबाएं।
  • कैमरे के सामने चेहरा लाएं, पलकें झपकाएं और प्रॉसेस पूरा होते ही सबमिट कर दें।

Bharat Gas वालों के लिए प्रॉसेस

  • प्ले स्टोर से Hello BPCL ऐप डाउनलोड करके अकाउंट बनाएं।
  • ऐप खोलते ही स्क्रीन पर 'e-KYC' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर 6 अंकों का OTP आएगा, उसे भरकर वेरिफाई करें।
  • नियम-शर्तों को एक्सेप्ट करें और दिए गए निर्देशों के साथ अपना फेस वेरिफिकेशन पूरा करें।

HP Gas ग्राहकों के लिए प्रक्रिया

  • HP Pay ऐप डाउनलोड करें और गैस से जुड़े मोबाइल नंबर से साइन-अप करें।
  • OTP डालकर अपना 4 अंकों का MPIN सेट करें और लॉगिन करें।
  • 'MY HP' वाले सेक्शन में जाकर 'LPG' चुनें और वहां 'e-KYC' पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सहमति दें और 'Capture Face' पर टैप करें।
  • कैमरा ओपन होगा, अपना चेहरा स्कैन कराएं और सबमिट पर क्लिक करें।