Expensive Desserts in World: पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ₹1 वाली मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी चॉकलेट भी है जिसकी कीमत में 30 आलीशान ऑडी कारें आ सकती हैं? आइए जानते हैं इस चॉकलेट का नाम और प्राइस।
World Costliest Chocolate Price: एक रुपए वाली मेलोडी इन दिनों खूब चर्चा में है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ये टॉफी गिफ्ट क्या की, सोशल मीडिया पर लोगों को अपने बचपन के दिन याद आ गए। इतनी सस्ती इस टॉफी का क्रेज 90s से चला आ रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में एक ऐसी चॉकलेट भी है, जिसकी कीमत में आप एक-दो नहीं, बल्कि 30 ब्रांड न्यू ऑडी कारें खरीद सकते हैं? अगर यकीन नहीं हो रहा है, तो यहां जानिए सबसे महंगी 5 चॉकलेट्स की कीमत...

Wispa Gold Wrapped Chocolate (कीमत: ₹1.33 लाख)
क्या आप कैडबरी की एक चॉकलेट बार के लिए सवा लाख रुपये से ज्यादा देंगे? विस्पा ने अपनी गोल्ड चॉकलेट बार को दोबारा रीलॉन्च किया था। इस चॉकलेट का रैपर (कवर) असली सोने से बना था। जब इसे किसी ने नहीं खरीदा, तो खुद कैडबरी ने इसे वापस अपने पास रख लिया।
Swarovski Studded Chocolates
लेबनान की मशहूर Swarovski Studded Chocolates भी काफी फेमस हैं। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। इस चॉकलेट बॉक्स में इस्तेमाल होने वाला पैकिंग मटेरियल भी बेहद लग्जरी होता है। गोल्ड, प्लैटिनम और महंगे सिल्क का इस्तेमाल इसे खास बनाता है।
The Golden Speckled Egg Chocolate
The Golden Speckled Egg नाम की चॉकलेट भी दुनिया की सबसे महंगी मिठाइयों में गिनी जाती है। इसकी कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जाती है। इसे दुनिया के कई मशहूर चॉकलेट मेकर्स ने मिलकर तैयार किया था। इसमें रेयर इंग्रीडिएंट्स और बेहद महंगी सजावट का इस्तेमाल हुआ था।
Frrrozen Haute Chocolate
न्यूयॉर्क के 'Serendipity 3' रेस्तरां ने इस डेजर्ट को बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह खास कोको पाउडर और दूध के मिक्स से बनता है। इसमें असली सोने और हीरे का इस्तेमाल होता है। सबसे मजेदार बात कि इसे खाने के लिए सोने का चम्मच दिया जाता है और जिस कटोरे में यह मिलता है, वह भी सोने और हीरे से सजा होता है।
Le Chocolat Box Chocolate
यह दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट मानी जाती है। इस चॉकलेट बॉक्स की कीमत $1.5 मिलियन से भी ज्यादा यानी करीब 12.50 करोड़ रुपए है। इस बॉक्स में सिर्फ स्वादिष्ट चॉकलेट ही नहीं मिलती, बल्कि इसके साथ हीरे और बेशकीमती रत्नों से बने असली नेकलेस, ईयरिंग्स, अंगूठी और ब्रेसलेट भी मिलते हैं। भारत में एक Audi Q3 कार की शुरुआती कीमत लगभग ₹43 लाख है। यानी इस एक चॉकलेट बॉक्स की कीमत में आपके घर के बाहर 30 ऑडी कारें खड़ी हो सकती हैं।


