- Home
- Business
- Money News
- एंटीलिया ही नहीं इन 6 बेशकीमती चीजों के मालिक भी हैं मुकेश अंबानी, इन 2 को तो पक्का नहीं जानते होंगे आप?
एंटीलिया ही नहीं इन 6 बेशकीमती चीजों के मालिक भी हैं मुकेश अंबानी, इन 2 को तो पक्का नहीं जानते होंगे आप?
Mukesh Ambani Expensive Things: मुकेश अंबानी 66 साल के होने वाले हैं। 19 अप्रैल, 1957 को पैदा हुए मुकेश लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके पास दुनिया के सबसे महंगे घर से लेकर कई कीमती चीजें हैं। जानते हैं उनकी 7 सबसे कीमती चीजें कौन सी हैं।

1- एंटीलिया : मुकेश अंबानी का घर
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। इस 27 मंजिला घर की कीमत 12 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मुंबई के सबसे पॉश इलाके में अल्टामाउंट रोड पर स्थित एंटीलिया 4 लाख वर्गफीट में बना है। 12 साल पहले 2010 में बने इस घर में दुनिया की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।
2- बोइंग बिजनेस जेट : चार्टर्ड प्लेन
मुकेश अंबानी के पास अपना बोइंग बिजनेस जेट 2 है। इस चार्टर्ड प्लेन की कीमत करीब 600 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 240 करोड़ का ‘एयरबस A319’ और 33 करोड़ का ‘फाल्कन 900EX’ मॉर्डर्न जेट भी है।
3- रॉल्स रॉयस कलीनन : लग्जरी कार
मुकेश अंबानी के पास यूं तो कई लग्जरी कारों का काफिला है। लेकिन उनकी सबसे फेवरेट और लग्जरी कार में Rolls Royce Cullinan है। इस कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास BMW 760Li भी है, जो करीब 8.50 करोड़ की लग्जरी कार है।
4- हैम्लेज : टॉय कंपनी
मुकेश अंबानी के पास एक टॉय कंपनी भी है। इसे उन्होंने 9 मई, 2019 को खिलौना बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ‘हैम्लेज’ से खरीद लिया था। दुनिया की सबसे पुरानी खिलौना कंपनी हैम्लेज को अंबानी ने 67.96 मिलियन पौंड यानी करीब (620 करोड़ रुपए) में खरीदा था। इस कंपनी की स्थापना 1760 में विलियम हैम्ले ने की थी।
5- स्टोक पार्क : गोल्फ रिसॉर्ट
22 अप्रैल, 2021 को मुकेश अंबानी ने ब्रिटेन के मशहूर कंट्री क्लब और लग्जरी गोल्फ रिसॉर्ट ‘स्टोक पार्क’ को खरीदा। बकिंघमशायर में करीब 300 एकड़ में बना स्टोक पार्क बेहद भव्य है। इसे खरीदने के लिए अंबानी ने 600 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें जेम्स बॉन्ड की दो फिल्मों ‘गोल्डफिंगर’ और ‘टुमारो नेवर डाइज’ की शूटिंग हो चुकी है।
6- मैंडरिन ओरिएंटल : होटल (न्यूयॉर्क)
जनवरी, 2022 में मुकेश अंबानी ने न्यूयॉर्क के मशहूर होटल मैंडरिन ओरिएंटल में हिस्सेदारी खरीदी। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स ने होटल के 73% शेयर 98 मिलियन डॉलर (730 करोड़ रुपए) में खरीदे। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में बने 46 मंजिला लग्जरी होटल में 202 कमरे और 46 सुइट्स हैं।
7- IPL टीम : मुंबई इंडियंस
मुकेश अंबानी आईपीएल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ के मालिक हैं। 2008 में उन्होंने इसे खरीदा था। मुकेश अंबानी ने इस टीम को 750 करोड़ रुपए में खरीदा था। अंबानी की टीम अब तक 5 आईपीएल जीत चुकी है। फिलहाल टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News