एक पेनी स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 2 रुपए का शेयर 700 रुपए के पार पहुंच गया है। 5 साल में एक लाख का निवेश 3 करोड़ बन गया है! 

बिजनेस डेस्क : टूरिज्म सेक्टर के एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने निवेशकों की मौज कर दी है। 5 साल पहले करीब दो रुपए में आने वाला यह शेयर 700 के पार निकल चुका है। इस दौरान 1 लाख रुपए लगाने वालों की रकम बढ़कर करीब 3 करोड़ हो गई है। यह स्टॉक प्रवेग लिमिटेड (Praveg Ltd) का है। अभी यह शेयर अपना हाई लेवल से काफी नीचे चल रहा है लेकिन इसका रिटर्न जोरदार रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मल्टीबैगर स्टॉक का करिश्मा 

इको-रिस्पॉन्सिबल लग्जरी रिसॉर्ट कंपनी प्रवेग के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इस शेयर की कीमत (Praveg Share Price ) में 2.35 रुपए थी, जो शुक्रवार 24 जनवरी को 680 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले हफ्ते शेयर 740 रुपए के रेंज में कारोबार कर रहा था। इन पांच सालों में इसका रिटर्न 29,814% का रहा है। मतलब अगर साल 2020 के आसपास किसी ने इसमें सिर्फ 1 लाख रुपए लगा दिए होते तो आज उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए हो गई होती।

अंडररेटेड शेयर ने गर्दा उड़ा दिया! 8 रुपए से पहुंचा 800 पार, रिटर्न WOW 

पेनी स्टॉक ने दिया हाई रिटर्न 

साल 2019 में इस शेयर में 50% से ज्यादा का इजाफा देखा गया। 2020 में 1,086 और 2021 में 210% का रिटर्न दिया। इसके बाद 2022 में 79% की तेजी आई और 2023 में शेयर 166.70% बढ़ा। साल 2024 में इस शेयर में जमकर मुनाफावसूली की गई। अक्टूबर 2024 के यह 641.50 रुपए तक पहुंच गया।

शेयर में क्यों आई तेजी 

प्रवेग लिमिटेड का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है, जो ऐसे एसेट-लाइट व्यू का इस्तेमाल करते हुए हॉस्पिटालिटि सेक्टर में काफी कुछ नया किया है। 18 जनवरी, 2025 से कंपनी ने लक्षद्वीप के बंगाराम द्वीप पर लग्जरी रिसॉर्ट शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि लक्षद्वीप में टूरिस्ट्स बढ़ने से बंगाराम आइलैंड रिज़ॉर्ट 50-60% तक ऑक्यूपेसी रेट हासिल करेगा। इसका फायदा कंपनी और उसके शेयरों को होगा।

इसे भी पढ़ें 

हर शेयर पर ₹2500 का मुनाफा, रिटर्न देने में सबका बाप! क्या आपके पास है ये स्टॉक 

जैसा नाम, वैसा काम...अडानी का सिर्फ एक शेयर लगाएगा पैसों का अंबार!