रतन टाटा के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उनकी पूर्व प्रेमिका सिमी गरेवाल ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई: रतन टाटा के निधन पर उनकी पूर्व प्रेमिका सिमी गरेवाल ने कहा है कि 'सब कहते हैं कि आप हमें छोड़कर चले गए'। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश-विदेश की कई हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। रतन टाटा के करीबी और पूर्व प्रेमिका कही जाने वाली सिमी गरेवाल ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

86 वर्षीय रतन टाटा के निधन पर देश शोक में डूबा है। लोग भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिमी गरेवाल ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'आप चले गए...आपके जाने का गम सहना मुश्किल है। मेरे दोस्त, अलविदा.. रतन टाटा'। उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी एक एडिटेड फोटो भी शेयर की है।

2011 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'रतन और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं। रतन एक परफेक्शनिस्ट हैं। उनमें अच्छी सेंस ऑफ ह्यूमर है। वह बहुत विनम्र, सभ्य और पूर्ण सज्जन व्यक्ति हैं। पैसा उनके लिए कभी प्रेरणा नहीं रहा। रतन टाटा विदेशों में जितने सहज रहते हैं, भारत में उतने नहीं।' 

रतन टाटा ने खुद बताया था कि 'जब मैं लॉस एंजिल्स में था तो मुझे एक लड़की से प्यार हो गया था। मैं उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, मेरी दादी की तबियत खराब होने की खबर आई तो मैं भारत लौट आया। उस समय भारत में हमारी शादी होनी थी। लेकिन, भारत-चीन युद्ध शुरू होने के बाद, लड़की के माता-पिता ने उसे भारत भेजने से मना कर दिया और हमारा रिश्ता टूट गया। हमारी शादी नहीं हो पाई'।

सिर्फ़ यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि 'मेरे दूसरे प्रेम संबंध भी रहे, लेकिन मैं किसी से भी इतना प्यार नहीं कर पाया कि उसे अपनी पत्नी मान सकूं। लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे अपने किसी भी फैसले पर पछतावा नहीं होता।' 

Scroll to load tweet…