विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 5 साल पहले Go Digit में किया था निवेश, जो अब बढ़कर कई गुना हो चुका है। जानिए विरुष्का को इस शेयर पर कितना हुआ मुनाफा। 

Virat Kohli Go Digit Share Return: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेले गए मैच में विराट कोहली भले परफॉर्म न कर पाए हों, लेकिन उन्होंने जिस कंपनी का शेयर ले रखा है, उसने अब तक उन्हें छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। जी हां, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास Go Digit General Insurance कंपनी के शेयर हैं। इन शेयरों ने विरुष्का को अब तक करोड़ों रुपए कमाकर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट-अनुष्का ने Go Digit के शेयर में कब लगाया पैसा?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Go Digit General Insurance कंपनी के शेयर में इन्वेस्ट किया है। उन्होंने फरवरी, 2020 में इस कंपनी में पैसा लगाया था, जिसकी कीमत अब 4 गुने से भी ज्यादा हो चुकी है।

Virat Kohli ने अनुष्का के साथ कितने शेयर खरीदे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फरवरी, 2020 में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में 2.5 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था। इसमें विराट ने 2 करोड़ जबकि अनुष्का ने 50 लाख रुपए का निवेश किया था। विराट कोहली ने 75 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी के 2,66,667 शेयर खरीदे थे। वहीं, अनुष्का ने इसी रेट पर 66,667 शेयर खरीदे थे।

20% उछल बाजार का सिकंदर बना ये Stock, 1 खबर ने पहुंचाया सातवें आसमान पर

विरुष्का के 2.5 करोड़ की वैल्यू हुई 10 करोड़ से ज्यादा

28 फरवरी को Go Digit का शेयर 1.68% तेजी के साथ 305.65 रुपए पर बंद हुआ। यानी विराट कोहली के 2,66,667 शेयरों की वैल्यूएशन अब 8.15 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, अनुष्का के 66,667 शेयरों की कीमत बढ़कर 2.03 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। इस हिसाब से देखें तो विरुष्का का ढाई करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुका है।

कब हुई Go Digit के शेयर की लिस्टिंग

बता दें कि स्टॉक मार्केट में गो डिजिट इंश्योरेंस के शेयर की लिस्टिंग 23 मई, 2024 को हुई है। कंपनी का शेयर 286 रुपए पर लिस्ट हुआ था, जो अब 305.65 रुपए पहुंच चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 407.55 रुपए जबकि 52 हफ्तों का लो लेवल 276.80 रुपए का है।

ये भी देखें : 

10,000 से कम में Vivo के 5 बेस्ट फोन, मिल रहा 53% तक डिस्काउंट!

Stock Market Crash Reason: निवेशकों की गाढ़ी कमाई लगाई ठिकाने, क्या है शेयर बाजार में गिरावट की 4 बड़ी वजहें