दुनिया के सबसे महंगी चिड़िया एक कबूतर है। जिसकी कीमत में 100 से ज्यादा BMW कार खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक तोता भी अपने पंखों की वजह से फेमस है।

बिजनेस डेस्क : दुनिया में कई महंगी चीजों के बारें में आपने सुना होगा, जिनकी कीमत करोड़ों में होती है लेकिन क्या कभी ऐसे कबूतर (Most Expensive Pigeon) के बारें में सुना है, जिसकी कीमत में एक-दो नहीं 100 से भी ज्यादा BMW कार आ जाए। यह दुनिया की सबसे महंगी चिड़िया भी मानी जाती है। कबूतर ही नहीं कुछ तोते और चिकन भी काफी महंगे आते हैं। आइए जानते हैं इनकी खासियत और कीमतें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे महंगे कबूतर की कीमत 

दुनिया की सबसे महंगी चिड़िया रेसिंग कबूतर (Pigeon) है। साल 2020 में अर्मांडो नाम के एक रेसिंग कबूतर को 1.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 115 करोड़ रुपए में बेचा गया था। यह एक चैंपियन रेसर था। इसे इसकी रफ्तार के लिए पाला जाता है। उन्हें लंबी दूरी तक उड़ने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। ये कबूतर प्रति घंटे 60 मील की रफ्तार पकड़ सकते हैं। अर्मांडो के नाम सबसे महंगी चिड़िया का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अभी BMW X4 की कीमत 96.20 लाख रुपए यानी करीब 1 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से अर्मांडो कबूतर की कीमत में 100 से ज्यादा ये कार आ जाएगी।

सबसे महंगा तोता 

न्यू गिनी में ब्लैक पाम कॉकटू नाम का एक बड़ा तोता (Parrot) पाया जाता है। इस तोते का पंख ब्लैक और चोंच काफी बड़े हैं। ब्लैक पाम कॉकटो की कीमत 15,000 डॉलर और करीब 12 लाख रुपए तक हो सकती है। दुनिया का सबसे बड़ा तोता Hyacinth Macaw है, जो साउथ अमेरिका में पाया जाता है। ये तीन फीट तक लंबा हो सकता है। इसकी कीमत 10,000 डॉलर यानी करीब 8 लाख रुपए तक हो सकती है।

काले मांस वाली मुर्गियां 

आयम सेमानी चिकन का एक रेयर ब्रीड है, जो इंडोनेशिया में मिलती है। यह अपने काले पंख, काली त्वचा और काले मांस के लिए फेमस है। ये मुर्गियां काफी महंगी आती हैं। इनकी कीमत 2,500 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपए तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें 

कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास 

इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके