दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी और तीन बच्चों ने एक अन्य प्रवर्तक समूह की इकाई के कुछ शेयर खरीदकर रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी बढ़ायी है

नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी और तीन बच्चों ने एक अन्य प्रवर्तक समूह की इकाई के कुछ शेयर खरीदकर रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी बढ़ायी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 47.45 पर बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रवर्तक समूह की कंपनी देवषिर् कमशिर्यल एलएलपी ने अपनी हिस्सेदारी अंबानी परिवार और अन्य प्रवर्तक समूह की दो कंपनियों कंपनियों तत्वम एंटरप्राइजेज एलएलपी और समरजित एंटरप्राइजेज एलएलपी को बेची है। इस सौदे के बाद देवर्षि कमशिर्यल एलएलपी की कंपनी में हिस्सेदारी 11.21 प्रतिशत से घटकर 8.01 प्रतिशत पर आ गयी है।

इतने फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी

इस सौदे के बाद आरआईएल में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 0.11 (72.31 लाख शेयर) प्रतिशत से बढ़कर 0.12 प्रतशित (75 लाख शेयर) हो गयी है। इसी तरह कंपनी में उनकी पत्नी नीता अंबानी की हिस्सेदारी 67.96 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख , उनके बच्चे आकाश और ईशा की हिस्सेदारी 67.2 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर हो गयी है। तीसरे बच्चे अनंत की हिस्सेदारी 2 लाख से बढ़कर 75 लाख शेयर पर पहुंच गयी है।

यह पहला मौका है जब मुकेश, उनकी पत्नी और बच्चों के पास कंपनी में बराबर-बराबर शेयर होंगे।

सूचना के अनुसार कंपनी में तत्वम एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी 6.81 प्रतिशत से बढ़कर 8.01 प्रतिशत था समरजित एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी 200 शेयर से बढ़कर 1.83 प्रतिशत हो जाएगी।

चार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी और तीन बच्चों के व्यक्तिगत हिस्सेदारी बढ़ाने के एक दिन बाद कंपनी के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। बीएसई में आरआईएल के शेयर 4.34 प्रतिशत उछलकर 956.95 रुपये पर पहुंच गए, जबकि एनएसई पर भाव 4.36 प्रतिशत बढ़कर 957.75 रुपये हो गया।

इससे पहले गुरुवार तक लगातार चार सत्रों में आरआईएल के शेयरों में 17.14 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)