रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की

अमरावती: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अंबानी के साथ राज्य सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं में रिलायंस की भागीदारी पर चर्चा की।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘नाडू- नेडा’ (तब और अब) कार्यक्रम स्कूलों और अस्पतालों में ढांचागत सुधार के लिए शुरू किया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के साथ उनके पुत्र अनंत और राज्य सभा सदस्य परिमल नाथवानी भी थे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बंद कमरे में हुई।

सीएमओ की विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘मुख्यमंत्री और अंबानी के बीच दो घंटे से अधिक बातचीत हुई।’’ इसमें कहा गया, ‘‘राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)