MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Yemen Houthis
Swatantra Bhardwaj Case:
PM Modi Meloni
Sonia Gandhi Memoir
Fastag Reward Scheme
Pig Kidney Transplant
Mirzapur The Movie X Review
Yasin Malik Affidavit
Nepal Flood Rescue
MP Weather Alert
Happy Krishna Janmashtami Wishes in Hindi
Teacher's Day 2026
ISRO GSLV-F17 Launch
Mayawati-Akash Anand Rift
Kuwait News
News Flash Roundup
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • Big Changes from 1 May 2026: घटेगी इन-हैंड सैलरी, बैंक काटेगा एक्स्ट्रा चार्ज! 1 मई से 10 बड़े बदलाव

Big Changes from 1 May 2026: घटेगी इन-हैंड सैलरी, बैंक काटेगा एक्स्ट्रा चार्ज! 1 मई से 10 बड़े बदलाव

New Rules from 1 May 2026: मई की तारीख आपकी लाइफ में बड़े बदलाव लेकर आ रही है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, बैंक का काम करते हैं या घर का बजट संभालते हैं, तो आपके बैंक बैलेंस से सैलरी स्लिप तक बदलने वाला है। जानिए 10 बड़े बदलाव क्या होने वाले हैं... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 28 2026, 01:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Gemini

इन-हैंड सैलरी घट सकती है

यूपी की योगी सरकार 1 मई से नए लेबर कोड (UP New Labour Code) लागू कर रही है। अब आपकी कंपनी में आपकी बेसिक सैलरी कुल सैलरी (CTC) की कम से कम 50% होगी। पीएफ (PF) ज्यादा कटेगा, जिससे बुढ़ापा तो सुरक्षित होगा, लेकिन हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी (In-Hand Salary) थोड़ी कम हो सकती है। नए नियम में कामकाजी लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ड्यूटी के 8 घंटे ही तय होंगे। अगर आपने 15 मिनट भी एक्स्ट्रा काम किया, तो कंपनी को आपको डबल ओवरटाइम देना पड़ेगा। यह नियम जोमैटो-स्विगी जैसे डिलीवरी पार्टनर्स पर भी लागू होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : Gemini

ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

कई बड़े बैंक 1 मई से मुफ्त ट्रांजेक्शन की लिमिट घटा रहे हैं। यानी महीने में तय बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपकी जेब से एक्स्ट्रा चार्ज कटेगा। कैश निकालने से पहले अपने बैंक की नई लिमिट जरूर चेक कर लें।

Related Articles

Related image1
Bank Holidays in May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, 1 तारीख से पहले ही निपटा लें अपने काम
Related image2
LPG Big Alert: 1 मई से बदलेगा सिलेंडर बुकिंग का तरीका, बिना इस कोड नहीं मिलेगी डिलीवरी!
310
Image Credit : Gemini

UPI पेमेंट में 'अंगूठा' लगाना होगा जरूरी

ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए RBI सख्त हो रहा है। अब सिर्फ पिन डालने से पेमेंट नहीं होगा। 1 मई से UPI के लिए Two-Factor Authentication जैसे फिंगरप्रिंट या फेस लॉक अनिवार्य हो सकता है। इससे सेफ्टी बढ़ेगी, लेकिन प्रॉसेस थोड़ा बदल जाएगा।

410
Image Credit : Asianet News

गैस सिलेंडर की बुकिंग में वेटिंग बढ़ सकती है

अभी शहरों में सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे के लिए 25 दिन और गांवों में 45 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। अब कंपनियां इस पीरियड में बदलाव कर सकती हैं। या तो इसे बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

510
Image Credit : Asianet News

LPG महंगा हो सकता है

ईरान जंग की वजह से पहले कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो चुके हैं। अप्रैल 2026 में ही 19 किलो वाले सिलेंडर करीब ₹218 तक महंगे हुए। मई की पहली तारीख से तेल कंपनियां नए रेट्स जारी कर सकती हैं। कहा यह भी जा रहा कि घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं।

610
Image Credit : Getty

क्रेडिट कार्ड के 'रिवॉर्ड पॉइंट्स' में कटौती

अगर आप क्रेडिट कार्ड से रेंट पे करते हैं या बिजली-पानी का बिल भरते हैं, तो अब आपको मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो जाएंगे। SBI और ICICI जैसे बैंकों ने अपने चार्ज और पॉइंट्स सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।

710
Image Credit : Getty

बैंक अकाउंट पर 'ताला' लगने का डर

बैंकों ने 1 मई तक e-KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख दी है। अगर आपने आधार या पहचान पत्र बैंक में अपडेट नहीं कराया, तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है और आप लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

810
Image Credit : Getty

PM आवास योजना: घर खाली रखा तो रद्द होगा अलॉटमेंट

अगर आपको पीएम आवास योजना के तहत घर मिला है, तो अब उसमें कम से कम 5 साल रहना ही होगा। अगर घर खाली पाया गया या किसी और को किराए पर दिया, तो सरकार आपका आवंटन रद्द कर सकती है।

910
Image Credit : Getty

बैंक अकाउंट से कटेंगे ₹456

मई के महीने में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम (₹436 + ₹20) ऑटो-डेबिट होता है। अपने खाते में इतना बैलेंस जरूर रखें, वरना आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स हो सकती है।

1010
Image Credit : ChatGPT

म्यूचुअल फंड में आएगी पारदर्शिता

सेबी (SEBI) के नए नियमों के बाद अब फंड हाउसों को बताना होगा कि वो आपके पैसे कहां लगा रहे हैं और उसमें कितना रिस्क है। निवेश करने वालों के लिए अब फैसला लेना ज्यादा आसान होगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
EPFO ने खोला खास मौका! 17 साल पुरानी छूटी नौकरी का PF अब मिलेगा? 31 अक्टूबर तक करें ये काम
Recommended image2
अगस्त की तेजी के बाद चीनी हुई सस्ती, एक्स-मिल भाव 20% नीचे… अब रिटेल की बारी!
Recommended image3
FASTag में चाहिए ₹1000? हाईवे पर बस इस चीज की फोटो भेजनी होगी, जानिए पूरा तरीका
Recommended image4
8th Pay Commission में HRA होगा डबल? 40% बढ़ोतरी से Level-1 से Level-5 तक कितना बढ़ेगा भत्ता
Recommended image5
Gold Price: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट
Related Stories
Recommended image1
Bank Holidays in May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, 1 तारीख से पहले ही निपटा लें अपने काम
Recommended image2
LPG Big Alert: 1 मई से बदलेगा सिलेंडर बुकिंग का तरीका, बिना इस कोड नहीं मिलेगी डिलीवरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved