कोरोना वारयस के प्रकोप के चलते अमेरिका सहित दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक राहत पैकेज देने की खबरों के चलते बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखा गया

हांगकांग: कोरोना वारयस के प्रकोप के चलते अमेरिका सहित दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक राहत पैकेज देने की खबरों के चलते बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखा गया। खबर है कि अमेरिका 1,000 अरब डॉलर से अधिक के भारी भरकम राहत पैकेज का ऐलान कर सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस महामारी के चलते दुनिया के सभी देशों ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और ऐसा आशंका जताई जा रही है कि विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में आने वाला है। कारोबारी मांग पर बेहद नकारात्मक असर पड़ने के चलते उद्योग जगत सरकारों से राहत की मांग कर रहे हैं।

सरकार राहत पैकेज तैयार कर रही है

ऐसे में मंगलवार को अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने कहा कि सरकार एक राहत पैकेज तैयार कर रही है, जो 1,000 अरब डॉलर तक का हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, “हम नहीं चाहते कि लोगों की नौकरी छूटे और उनके पास गुजारे के लिए पैसे न हों।”

विभिन्न सरकारों द्वारा राहत पैकेज देने की खबर के कारण एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले। टोक्यो में सुबह 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सिंगापुर और वेलिंगटन में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। शंघाई में 0.8 प्रतिशत और हांगकांग में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

दूसरी ओर सिडनी पांच प्रतिशत से अधिक और जकार्ता तीन प्रतिशत गिरा। ताइपे और सियोल में भी मंदी देखने को मिली।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)