PAN Card 2.0 Scam: E-PAN डाउनलोड का मैसेज आया? क्लिक करते ही अकाउंट हो जाएगा खाली!
Scam Alert: PAN 2.0 स्कैम भले ही एक साधारण ईमेल जैसा दिखे, लेकिन इसका असली मकसद आपके खाते से पैसे उड़ाना है। धोखेबाज इसका इस्तेमाल आपकी ज़रूरी जानकारी चुराने के लिए करते हैं, जिसे बाद में बेच दिया जाता है।

आजकल पैन कार्ड हर जगह ज़रूरी है। धोखेबाज इसी का फायदा उठाकर 'PAN 2.0' डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। ऐसे फर्जी ईमेल पर क्लिक करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
'PAN 2.0' एक नया ऑनलाइन स्कैम है। धोखेबाज ईमेल भेजकर नए QR कोड वाले पैन कार्ड का लालच देते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही वे आपके डिवाइस का कंट्रोल लेकर पैसे चुरा लेते हैं।
यह स्कैम आपकी निजी जानकारी चुराकर बेचने के लिए है। इससे धोखेबाज आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं, आपके नाम पर लोन ले सकते हैं या GST फ्रॉड भी कर सकते हैं।
याद रखें, सरकार ऐसे ईमेल नहीं भेजती। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। सरकारी वेबसाइट हमेशा '.gov.in' से खत्म होती है। संदिग्ध ईमेल को तुरंत स्पैम रिपोर्ट करें।
अगर गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और अकाउंट फ्रीज कराएं। अपने सभी बैंकिंग, सोशल मीडिया और ईमेल पासवर्ड फौरन बदल दें.
किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड या PAN 2.0 जैसे फर्जी ईमेल की शिकायत तुरंत भारत सरकार के पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in/ पर करें। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी रिपोर्ट करने का मंच है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।