PF Withdrawal Process: क्या अब पीएफ का पैसा UPI से निकाला जा सकेगा? क्या EPFO 3.0 में ₹5 लाख तक का क्लेम ऑटो-सेटल होगा? क्या PF निकालने के लिए कंपनी अप्रूवल की जरूरत खत्म होगी? ATM कार्ड से पीएफ कैसे निकलेगा?
PF Withdrawal Rules: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका भी पीएफ कटता है, तो आने वाले समय में पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है। EPFO 3.0 के तहत ऐसी सुविधाएं लाई जा रही हैं, जिनसे आपका काम आसान हो जाएगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने भी इसे लेकर कंफर्म किया है कि नए सिस्टम के तहत अब पीएफ का पैसा सीधे UPI के जरिए निकाला जा सकेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कई मामलों में लंबी वैरिफिकेशन प्रक्रिया और इंतजार भी कम हो सकता है। अब तक PF निकालने के लिए लोगों को क्लेम फाइल करना पड़ता था, स्टेटस चेक करना पड़ता था और कई बार दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन EPFO 3.0 में यह प्रक्रिया एकदम तेज हो जाएगी।

EPFO 3.0 में क्या-क्या बदल सकता है?
₹5 लाख तक ऑटो-सेटलमेंट
पहले जहां सीमित रकम तक ही ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा थी, वहीं अब ₹5 लाख तक के क्लेम को तेजी से प्रोसेस करने की तैयारी है। यदि आपका KYC पूरा और सही है तो क्लेम का निपटारा पहले से कहीं जल्दी हो सकता है।
UPI से PF निकालने की सुविधा
EPFO 3.0 का सबसे चर्चित फीचर UPI आधारित निकासी है। भविष्य में पात्र सदस्य सीधे UPI के जरिए PF का पैसा अपने बैंक अकाउंट में पा सकेंगे।
EPFO ATM कार्ड
EPFO एक विशेष कार्ड भी जारी कर सकता है, जिसके जरिए ATM जैसी सुविधा से PF निकासी संभव होगी। इससे जरूरत के समय फंड तक पहुंच और आसान हो सकती है।
Employer Approval की झंझट कम
अगर UAN, Aadhaar और अन्य KYC जानकारी सही तरीके से लिंक है, तो कई मामलों में कंपनी की मंजूरी की जरूरत कम हो सकती है।
EPFO 3.0 से क्या फायदा होगा?
- क्लेम प्रोसेसिंग तेज हो सकती है
- बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत कम होगी
- UPI जैसी डिजिटल सुविधा मिलेगी
- KYC पूरा होने पर प्रक्रिया आसान बनेगी
- स्टेटस ट्रैक करना आसान होगा
कौन-कौन निकाल सकेगा PF?
पूरा PF कब निकाल सकेंगे?
- 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट
- लगातार 2 महीने बेरोजगार रहना
- विदेश में स्थायी रूप से बसना
- कुछ खास कंडीशन में
पीएफ का थोड़ा पैसा कब निकाल सकेंगे?
- मेडिकल इमरजेंसी
- शादी
- बच्चों की पढ़ाई
- घर खरीदना या बनवाना
- होम लोन भुगतान
- नौकरी छूटना
कितना पीएफ निकाल सकेंगे?
नौकरी के दौरान आप अपने कुल पीएफ बैलेंस का मैक्सिमम 75% ही एडवांस निकाल सकते हैं। रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित रखने के लिए खाते में कम से कम 25% बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है। नई सुविधा से आप जब चाहें पैसे निकाल सकेंगे यानी पीएफ खाते का पैसा आपके डिमांड पर मिलेगा।
UPI से PF निकालने के लिए क्या जरूरी होगा?
- एक्टिव UAN
- आधार लिंक
- पैन लिंक
- बैंक अकाउंट वैरिफाइड
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू


