- Home
- Business
- PM Kisan 22nd Installment: क्या आपका नाम लिस्ट में है? इन 3 काम के बिना अटक सकते हैं ₹2000
PM Kisan 22nd Installment: क्या आपका नाम लिस्ट में है? इन 3 काम के बिना अटक सकते हैं ₹2000
PM Kisan 22vi Kist Update: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही 2,000 रुपए आपके खाते में आ सकते हैं। जिन किसानों के नाम लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें खाली हाथ रहना पड़ सकता है। ऐसे में 3 काम जरूर कर लें।

पीएम किसान का पैसा कब-कब आता है?
सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपए भेजती है, जो तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपए करके मिलते हैं। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 22वीं किस्त का इंतजार चल रहा है। अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो 2,000 रुपए आपके खाते में आने से पहले ही अटक सकते हैं।
PM किसान का पैसा किसे मिलेगा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त हर किसान को नहीं मिलती है। सिर्फ वही लोग पैसा पाते हैं जो योजना के नियमों पर खरे उतरते हैं। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है और आपका रजिस्ट्रेशन सही है, तभी पैसा आएगा, लेकिन इसके साथ तीन जरूरी शर्तें जुड़ी हैं।
पीएम किसान का पैसा पाने के लिए 3 शर्तें क्या हैं?
- सबसे जरूरी काम e-KYC है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो किस्त अटक सकती है। सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों की KYC पूरी नहीं है, उनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर तुरंत e-KYC पूरा कराएं।
- कई राज्यों में जमीन का सत्यापन (Land Verification) जरूरी कर दिया गया है। अगर आपके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं, तो भी दिक्कत हो सकती है। अपने क्षेत्र के लेखपाल या संबंधित कार्यालय से संपर्क कर जमीन का रिकॉर्ड चेक कर लें।
- कई बार पैसा इसलिए नहीं आता क्योंकि बैंक खाता बंद हो चुका होता है या आधार लिंक नहीं होता। ऐसे में बैंक में आधार लिंक चेक करें, अकाउंट एक्टिव है या नहीं, इसकी पुष्टि करें। IFSC और अकाउंट नंबर सही है या नहीं देखें।
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आ सकती है?
पिछली किस्त के चार महीने पूरे होने का समय फरवरी में बन रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। जैसे ही सरकार घोषणा करेगी, लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।
PM Kisan का पैसा कौन जारी करता है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त केंद्र सरकार जारी करती है। आमतौर पर एक बड़ा कार्यक्रम होता है, जहां प्रधानमंत्री खुद बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करते हैं। यानी पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है, बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

