PM Kisan 23vi Kist Payment Issue: पीएम किसान की 23वीं किस्त कब तक आ रही है? पीएम किसान की अगली किस्त किन लोगों को नहीं मिलेगी? क्या इस बार पीएम किसान योजना के लिए कोई नया नियम आया है? क्या e-KYC न कराने पर किस्त रुक सकती है? आधार और बैंक खाता लिंक न होने पर क्या होगा? बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan 23rd Installment: अगर आप या आपकी फैमिली में कोई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार जल्द ही 23वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर करने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपए भेजे जाएंगे। लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं, जिनकी किस्त अटक जाए या बिल्कुल न आए। अगर आप भी पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजरा कर रहे हैं, तो अभी से कुछ जरूरी चीजें चेक कर लेना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते उसे ठीक कराया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

PM Kisan योजना क्या है?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसे 2,000-2,000 रुपए की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन हर किसान को किस्त मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। सरकार कुछ शर्तों के आधार पर ही फायदा देती है।

PM किसान की 23वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। हालांकि, पिछले भुगतान चक्र को देखते हुए 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के दौरान जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त जून आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते तक आ सकती है।

पीएम किसान योजना: किन किसानों को नहीं मिल सकती 23वीं किस्त

  1. सरकार ने PM Kisan के लिए e-KYC अनिवार्य कर रखा है। अगर आपका e-KYC अभी भी पेंडिंग है, तो किस्त रुक सकती है।
  2. अगर बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है या खाते की जानकारी गलत है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।
  3. कई किसानों के आवेदन भूमि सत्यापन के दौरान अटक जाते हैं। जमीन का रिकॉर्ड, मालिक का नाम या अन्य जानकारी मेल नहीं खाने पर भुगतान रोका जा सकता है।
  4. अगर पीएम किसान आवेदन में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम अलग हैं, तो सिस्टम भुगतान रोक सकता है।
  5. इनकम टैक्स देने वाले, कुछ प्रोफेशनल कैटेगरी और योजना की पात्रता पूरी न करने वाले लोग पीएम किसान का लाभ नहीं ले सकते। जांच में अपात्र पाए जाने पर किस्त रोकी जा सकती है।
  6. पीएम किसान में एक परिवार से केवल एक पात्र सदस्य को लाभ मिलता है। पति-पत्नी दोनों के नाम से लाभ लेने की कोशिश करने पर पेमेंट रोका जा सकता है।

पीएम किसान 23वीं किस्त आएगी या नहीं, कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले PM Kisan के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • फिर 'Know Your Status' ऑप्शन चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  • OTP से स्टेटस चेक करें।
  • आपको पता चल जाएगा कि आपका पेमेंट तैयार है, पेंडिंग है या किसी कारण से रुका हुआ है।