PM Kisan 24th Kist: 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। जानिए ये किस्त कब तक खातों में ट्रांसफर हो सकती है और इससे पहले किसानों को क्या-क्या काम कर लेने चाहिए।
PM Kisan 24th Installment Date and Time: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि ₹2,000 खाते में कब आएंगे? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली किस्त अक्टूबर तक आ सकती है, लेकिन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में किसानों को इसका इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी जरूरी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि पीएम किसान में पैसा तभी मिलता है, जब किसान की पात्रता और जरूरी रिकॉर्ड सही हों।
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?
24वीं किस्त की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। पीएम किसान की किस्तें आम तौर पर चार महीने में आती है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। उस दौरान 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब ₹18,880 करोड़ सीधे बैंक खातों में भेजे गए थे। इस हिसाब से अगली किस्त अक्टूबर लास्ट तक आ सकती है। हालांकि, सरकार की घोषणा के बाद ही पक्की तारीख मानी जाएगी।
पीएम किसान की किस्त पाने के लिए ये 5 काम अभी कर लें
e-KYC चेक करें
पीएम किसान का लाभ लेने वाले किसानों के लिए e-KYC पूरा होना जरूरी है। अगर आपका e-KYC अधूरा है तो इसे पूरा कर लें। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-KYC से जुड़ी सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सिर्फ पहले किस्त मिल जाने का मतलब यह नहीं है कि आगे भी पैसा बिना किसी जांच के आता रहेगा। रिकॉर्ड और पात्रता की जानकारी अपडेट रहना जरूरी है।
जमीन का रिकॉर्ड सही है या नहीं, देखें
पीएम किसान में किसान की जमीन से जुड़ी जानकारी अहम है। सरकार के मुताबिक योजना का लाभ पात्र किसान परिवारों को उनके जमीन रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। इसलिए अगर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, नाम में गलती है या रिकॉर्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे समय रहते ठीक कराने की कोशिश करें। खासकर जमीन खरीदने, विरासत में जमीन मिलने या परिवार में जमीन के बंटवारे के बाद रिकॉर्ड अपडेट न होने पर परेशानी आ सकती है।
बैंक खाता और आधार की जानकारी चेक करें
पीएम किसान की रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही होना बहुत जरूरी है। किसान यह जरूर देख लें कि बैंक अकाउंट चालू है या नहीं, आधार Aadhaar से बैंक की जानकारी जुड़ी है या नहीं, खाते में नाम की जानकारी सही है या नहीं, बैंक से जुड़ी कोई KYC समस्या तो नहीं है। अगर बैंक खाते में कोई गड़बड़ी है तो पैसा आने के समय परेशानी हो सकती है।
बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम जरूर देखें
पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर बेनिफिशियरी लिस्ट की सुविधा उपलब्ध है। किसान राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के हिसाब से सूची देख सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन अंतिम भुगतान के लिए बाकी जरूरी शर्तें भी पूरी होनी चाहिए।
पीएम किसान स्टेटस चेक करते रहें
किसान को सिर्फ बेनिफिशियरी लिस्ट देखकर रुकना नहीं चाहिए। अपना पेमेंट और बेनिफिशियरी स्टेटस भी समय-समय पर चेक करते रहें। अगर कोई समस्या दिखाई दे रही है तो किस्त जारी होने का इंतजार करने के बजाय उसे पहले ही ठीक कराने की कोशिश करें। यही छोटी सी सावधानी बाद में ₹2,000 की किस्त अटकने की परेशानी से बचा सकती है।
किस वजह से अटक सकता है पीएम किसान का पैसा?
- e-KYC पूरा न होना
- जमीन का रिकॉर्ड अपडेट न होना
- बैंक खाते या आधार से जुड़ी जानकारी में समस्या
- पात्रता में बदलाव
- सरकारी रिकॉर्ड में किसी तरह की गलती


