PM Kisan Scheme Update: पीएम किसान योजना पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बताया कि ये योजना कब तक चलेगी और किसानों को कितने रुपए मिलेंगे? जानिए ताजा अपडेट
PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिससे इस योजना के लाभार्थी किसानों की टेंशन दूर हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए पीएम किसान स्कीम को अगले 5 साल तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है। मोदी कैबिनेट ने साफ कर दिया है कि इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं सरकार का पूरा प्लान क्या है और इससे किसानों को कितना फायदा होगा...
PM Kisan की किस्त बंद होगी या मिलती रहेगी?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले पांच सालों में किसानों के खातों में करीब 3.10 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। इस शानदार सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि इस योजना से कई किसानों का कर्ज का बोझ कम हुआ है और खेती के लिए समय पर आर्थिक मदद मिली है।
सरकार ने क्यों बढ़ाई योजना?
सरकार का कहना है कि खेती के दौरान किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत बीज, खाद, कीटनाशक और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने के लिए पैसों की होती है। ऐसे समय पर मिलने वाली यह मदद किसानों को राहत देती है। इससे उन्हें तुरंत पैसे की व्यवस्था करने के लिए महंगा कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ती है।
5 साल में पीएम किसान योजना पर कितना पैसा खर्च होगा?
सरकार ने इस योजना को आगे भी जारी रखने के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट तय किया है। यानी आने वाले पांच साल में भी करोड़ों किसानों को पहले की तरह आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।
अब तक किसानों को कितना फायदा मिला?
सरकार के मुताबिक, PM Kisan योजना शुरू होने के बाद अब तक 23 किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि इस योजना से बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसानों को फायदा हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है।
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार यह पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर करती है, जिससे बीच में किसी तरह की कटौती की संभावना नहीं रहती है।
किसानों के लिए इस फैसले का क्या मतलब है?
पीएम किसान योजना फिलहाल बंद नहीं होने जा रही है। सरकार ने इसे अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला लिया है। इसका फायदा खासकर उन छोटे किसानों को होगा, जो खेती के जरूरी खर्चों के लिए इस योजना का लाभ उठाते हैं।


