राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या आप पेट्रोल की कीमत 60 रुपये के नीचे लाकर भारतीय नागरिकों को फायदा देंगे?’’ 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 35 फीसदी की कमी आई है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल का दाम 60 रुपये प्रति लीटर से कम करना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश पर सवाल 
उन्होंने मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला देकर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, जब आप एक निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त थे तो शायद आप वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में 35 फीसदी की गिरावट नहीं देख सके।’’ 

Scroll to load tweet…

गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या आप पेट्रोल की कीमत 60 रुपये के नीचे लाकर भारतीय नागरिकों को फायदा देंगे?’’ उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में कमी करने से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)