देश के प्रमुख उद्योगपति और टाटा ग्रुप (Tata Group) के प्रमुख रतन टाटा (Ratan Tata) को देश का सबसे बड़ा सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग हो रही है। रतन टाटा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इसके लिए कैम्पेन कर रहे हैं। 

बिजनेस डेस्क। देश के प्रमुख उद्योगपति और टाटा ग्रुप (Tata Group) के प्रमुख रतन टाटा (Ratan Tata) को देश का सबसे बड़ा सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग हो रही है। रतन टाटा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इसके लिए कैम्पेन कर रहे हैं। इस पर रतन टाटा की जो विनम्र प्रतिक्रिया आई है, उसकी बहुत तारीफ हो रही है। रतन टाटा की प्रतिक्रिया को देखते हुए उन्हें ट्रू लेजेंड और रियल हीरो कहा जा रहा है। रतन टाटा ने कहा है कि उन्होंने जो काम किए हैं, उसके बदले में उन्हें अवॉर्ड हासिल करने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे देश की समृद्धि और विकास में भागीदार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे शुरू हुई भारत रत्न दिए जाने की मांग
बता दें कि रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग तब शुरू हुई, जब मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने इसे लेकर एक ट्वीट किया। ट्वीट में डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग की और इस मुहिम से लोगों से जुड़ने की अपील भी की। रतन टाटा ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें भारत रत्न दिए जाने वाली इस मुहिम को बंद किया जाना चाहिए।

देश के लिए टाटा की निष्ठा पर गर्व
रतन टाटा के एक फॉलोअर ने ट्विटर पर लिखा है कि देश के रतन टाटा की जो निष्ठा है, वह गर्व की बात है। रतन टाटा देश के रियल हीरो हैं और 'भारत रत्न' के हकदार हैं। रतन टाटा ने कहा है कि वे भारतीय होने और भारत की तरक्की व समृद्धि में योगदान करके खुद को भाग्यशाली मानते हैं। इस ट्वीट के बाद सभी रतन टाटा की विनम्रता की प्रसंशा कर रहे हैं।

टाटा की हैं कई कंपनियां 
बता दें कि टाटा सन्स (Tata Sons) की कई कंपनियां है, जिनमें टाटा ग्रुप कन्जयूमर एंड रिटेल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, स्टील, फाइनेंशियल सर्विसेस, एयरोस्पेस व डिफेंस, टूरिज्म एंड ट्रैवल और टेलिकॉम के अलावा दूसरी कंपनियां भी हैं। टाटा ग्रुप की टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस (TCS) देश की तीसरी सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली आईटी कंपनी है।