RBI MPC Meeting June 2026: RBI ने जून 2026 की MPC बैठक में रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखा इस फैसले से होम लोन EMI पर क्या असर पड़ेगा? RBI का यह फैसला FD, लोन और शेयर बाजार कैसा असर डालेगा? क्या महंगाई बढ़ जाएगी?

RBI MPC Decisions 2026: आज 5 जून 2026 को देश की सबसे बड़ी आर्थिक खबर आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने अपनी मौद्रिक नीति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के बरकरार रखा है। यानी ना तो ब्याज दरें बढ़ीं और ना ही घटीं। इस फैसले के साथ RBI ने न्यूट्रल स्टांस भी बनाए रखा है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने साफ कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन में दिक्कतें भारत की अर्थव्यवस्था पर असर डाल रही हैं। ऐसे माहौल में RBI का यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है। जानिए आरबीआई के इस फैसले में महंगाई को लेकर क्या संकेत दिए गए और RBI के फैसले के बाद कौन हुआ खुश? होम लोन, FD या शेयर बाजार वाले?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RBI ने दिए महंगाई बढ़ने के संकेत, ग्रोथ थोड़ी धीमी

RBI ने FY27 के लिए CPI महंगाई अनुमान को बढ़ाकर 5.1% कर दिया है, जो पहले 4.6% था। वहीं GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% कर दिया गया है। सीधे शब्दों में समझें तो महंगाई थोड़ी बढ़ सकती है। विकास दर में थोड़ी नरमी आ सकती है लेकिन अर्थव्यवस्था अभी भी स्थिर बनी हुई है।

RBI के फैसले से होम लोन वालों पर क्या असर पड़ेगा?

रेपो रेट न बढ़ने का सीधा फायदा होम लोन और अन्य लोन लेने वालों को मिलता है। EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। फ्लोटिंग रेट लोन वालों को राहत मिलेगी। नई लोन दरें भी स्थिर रह सकती हैं। यानी घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह फैसला राहत भरा है।

RBI के फैसले का FD निवेशकों पर मिला मिला-जुला असर

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट वालों के लिए यह खबर पूरी तरह अच्छी नहीं कही जा सकती क्योंकि ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद खत्म हो गई है। FD रिटर्न में बड़ा उछाल नहीं आएगा। लेकिन मौजूदा रेट्स स्थिर रहेंगे, जो सुरक्षित निवेश के लिए ठीक है।

RBI के फैसले का शेयर बाजार के लिए क्या मतलब?

स्टॉक मार्केट के लिए यह फैसला संतुलित संकेत देता है। ब्याज दरें स्थिर होने से बाजार में स्थिरता रहेगी लेकिन ग्रोथ अनुमान घटने से कुछ सेक्टर्स पर दबाव बढ़ेगा। खासकर बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर पर मिश्रित असर दिखेगा।

RBI MPC Decisions:किसे मिली सबसे ज्यादा राहत?

सीधे तौर पर देखें तो सबसे ज्यादा राहत होम लोन और लोन लेने वालों को मिली है। FD निवेशक स्थिर रिटर्न के साथ संतुष्ट रहेंगे, जबकि शेयर बाजार में हल्की-फुल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। RBI का यह फैसला साफ संकेत देता है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक इंतजार करो और देखो की नीति पर है, यानी आगे के डेटा के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।