रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन ग्राहकों के लिए सस्ते ऑल-इन-वन प्लान की घोषणा की है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने जियोफोन वाले ग्राहकों के लिए भी सस्ते ऑल-इन-वन प्लान की घोषणा की है। खास बात ये है कि इस प्लान में डेटा के साथ आईयूसी कॉलिंग को भी बंडल किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले कंपनी ने स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए भी इसी प्रकार के ऑल-इन-वन प्लान शुरू किए थे। कंपनी ने कहा है कि जियोफोन के नए प्लान उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं।

75 रुपए: जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। 3 जीबी डेटा, एक दिन में 100 एमबी मिलेगा।
125 रुपए: जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 14 जीबी डेटा, एक दिन में 500 एमबी मिलेगा।
155 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 28 जीबी डेटा, एक दिन में एक जीबी मिलेगा।
185 रुपए:  जियो से जियो कॉलिंग फ्री। 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी। वैधता 28 दिन। 56 जीबी डेटा, एक दिन में 2 जीबी मिलेगा।

और खास क्या है : कंपनी ने कहा कि ग्राहक मात्र 30 रुपए अतिरिक्त देकर अपने डेटा को दोगुना कर सकते हैं।

प्लान को लेकर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने जियोफोन की बुकिंग अक्टूबर 2017 में शुरू की थी। दो साल में इसके ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के ऊपर हो गई है। नया प्लान उनकी सुविधा के लिए पेश किया गया है। पर हमारे पुराने प्लान भी जारी रहेंगे।'