'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने 2026 तक इतिहास की सबसे बड़ी शेयर बाजार गिरावट की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से छोटी रकम से ही चांदी में निवेश शुरू करने की अपील की है, जिसे वे एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प मानते हैं।

दुनिया की मशहूर किताब ‘रिच डैड, पुअर डैड’ के लेखक और जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि दुनिया इतिहास की सबसे बड़ी शेयर बाजार गिरावट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे छोटी रकम से ही सही, लेकिन चांदी (Silver) में निवेश करना शुरू कर दें। कियोसाकी ने यहां तक कह दिया कि अगर इसके लिए एक दिन का खाना भी छोड़ना पड़े, तो भी कोई बात नहीं। उन्होंने यह चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कियोसाकी का कहना है कि 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी से पैदा हुई समस्याएं आज तक पूरी तरह से हल नहीं हुई हैं, इसलिए अगली गिरावट और भी बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वे यह भविष्यवाणी 2008 से ही कर रहे हैं। उनके मुताबिक, 2026 तक एक बड़ी आर्थिक गिरावट आने की आशंका है। उन्होंने इसके पीछे प्राइवेट लोन मार्केट में बढ़ती समस्याओं और बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनियों से जुड़े खतरों को वजह बताया है।

कियोसाकी की सबसे ध्यान खींचने वाली सलाह है- 'एक दिन भूखे रह लो, पर निवेश शुरू करो'। उनका मानना है कि लोग सोना, चांदी, क्रिप्टोकरेंसी और तेल में पैसा लगा सकते हैं। लेकिन इन सब में वे चांदी को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चांदी एक ऐसी संपत्ति है जिसमें आम निवेशक कम पैसों से भी शुरुआत कर सकते हैं। जिनके पास 10 डॉलर (करीब 919 रुपये) हैं, वे भी चांदी के सिक्के खरीदकर निवेश शुरू कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि जिनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं, वे एक दिन का खाना छोड़कर उस पैसे को निवेश में लगाएं।

चांदी ही क्यों?

कियोसाकी बताते हैं कि चांदी सोने के मुकाबले काफी सस्ती है। लेकिन जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो चांदी की कीमत तेजी से बढ़ सकती है। कम पैसों से निवेश शुरू करने की सुविधा के कारण यह नए निवेशकों के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।