घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के चलते आर्थिक मंदी की आशंका के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला।

मुंबई। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 74.03 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के चलते आर्थिक मंदी की आशंका के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और विदेशी फंडों के बाहर जाने से स्थानीय मुद्रा में कमजोरी आई। हालांकि, अमेरिकी मुद्रा बाजारों में कमजोरी और तेल कीमतों में गिरावट से रुपये को मजबूती मिली, लेकिन कारोबारियों का अनुमान है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका से रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।

अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.99 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.03 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 73.87 पर बंद हुआ था।

(ये कहानी न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)