आज के बाद अगले 5 दिन तक देश के सरकारी और ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जिन लोगों का बैंक से जुड़ा जरूरी काम हो, उसे आज ही निपटा लेना बेहतर होगा।

बिजनेस डेस्क। आज के बाद अगले 5 दिन तक देश के सरकारी और ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे। इसलिए जिन लोगों का बैंक से जुड़ा जरूरी काम हो, उसे आज ही निपटा लेना बेहतर होगा। बैंकों के बंद रहने की वजह साप्ताहिक छुट्टी, शिवरात्रि त्योहार और बैंकों की हड़ताल है। गुरुवार 11 मार्च को शिवरात्रि के मौके पर सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च को रविवार है। वहीं, 15 और 16 मार्च को बैंकों की हड़ताल है। इस तरह 5 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल
बता दें कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की नीति का बैंकों के कर्मचारी लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। इसी वजह से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियन ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। इस हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने किया है। इसमें बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के करीब सभी संगठन शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) भी इस हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं।

प्रभावित होगा बैंकों का कामकाज 
9 बैंक यूनियनों के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने इस हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। ऐसे में बैंक का अपना जरूरी काम 13 मार्च से पहले ही निपटा लेना ठीक रहेगा। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है।