- Home
- Business
- Share Market Crash Reasons: ट्रंप की वार्निंग ही नहीं इन 3 वजहों से भी क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा
Share Market Crash Reasons: ट्रंप की वार्निंग ही नहीं इन 3 वजहों से भी क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा
Why Market Crash Today: आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,385 अंक और निफ्टी 426 अंक धड़ाम हो गया। बाजार की इस तबाही के पीछे सबसे बड़ी चर्चा तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है, लेकिन 3 वजहें और हैं, जिन्होंने निवेशकों का पोर्टफोलियो लाल कर दिया।

1. ट्रंप की चेतावनी- ईरान पर करेंगे भीषण हमला
बाजार गिरने की सबसे बड़ी और ताजा वजह डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान है। ट्रंप ने कहा है कि अगले 2 से 3 हफ्तों के भीतर अमेरिका, ईरान पर बहुत जोरदार हमला करने की प्लानिंग कर रहा है। ट्रंप के इस बयान ने पूरी दुनिया के बाजारों को डरा दिया है। युद्ध की आहट मिलते ही निवेशकों ने डर के मारे शेयर बेचना शुरू कर दिया, जिसका असर हमारे भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
2. कच्चे तेल की आग
जैसे ही युद्ध की खबरें आईं, कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल आ गया। ब्रेंट क्रूड करीब 5% उछलकर $105 के पार चला गया है। भारत के लिए यह बहुत बुरी खबर मानी जा रही है, क्योंकि हम अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से खरीदते हैं। तेल महंगा होने का मतलब है, महंगाई बढ़ना और कंपनियों का मुनाफा कम होना। इसी डर से मार्केट का मूड बिगड़ गया।
3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
बाजार गिरने का एक बड़ा कारण अंदरूनी भी है। विदेशी निवेशक (FPI) भारतीय बाजार से अपना पैसा लगातार बाहर निकाल रहे हैं। सिर्फ बुधवार को ही इन विदेशी फंड्स ने ₹8,331 करोड़ के शेयर बेच डाले। जब इतनी भारी मात्रा में बाजार से पैसा निकलता है, तो गिरावट आना तय है। साथ ही रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है, जो कोढ़ में खाज का काम कर रहा है।
4. डर का मीटर बढ़ा
मार्केट में एक 'डर मापने वाला मीटर' होता है जिसे India VIX कहते हैं। आज यह 5% तक बढ़ गया है। इसका मतलब है कि बड़े ट्रेडर्स और निवेशकों को लग रहा है कि बाजार में अभी और गिरावट आ सकती है। जब डर बढ़ता है, तो लोग नया निवेश करने के बजाय जो पास में है उसे भी बेचकर निकलने लगते हैं।
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
बाजार के जानकारों का कहना है कि ट्रंप अपनी बातों के पक्के नहीं हैं, वो कभी भी अपना स्टैंड बदल सकते हैं। लेकिन फिलहाल युद्ध की खबर ने अनिश्चितता पैदा कर दी है। टेक्निकल तौर पर निफ्टी अब 21,900 के लेवल की तरफ जा रहा है। अगर बाजार को वापस संभलना है, तो इसे 22,630 के ऊपर टिकना होगा, जो फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

