MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स में 880 अंकों की भारी गिरावट, जानिए क्रैश की 3 बड़ी वजहें

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स में 880 अंकों की भारी गिरावट, जानिए क्रैश की 3 बड़ी वजहें

Why Stock Market is Falling Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बिकवाली का जोरदार तूफान आया। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 880 अंक टूटकर 73,000 पर आ गया, वहीं निफ्टी 280 अंक से ज्यादा फिसल गया। जानिए गिरावट की 3 बड़ी वजहें...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 28 2026, 10:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1  कच्चे तेल में अचानक लगी आग
Image Credit : Getty

1 कच्चे तेल में अचानक लगी आग

बाजार गिरने की सबसे बड़ी और सीधी वजह है कच्चा तेल। ब्रेंट क्रूड करीब 2% उछलकर 106.5 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल बाहर से खरीदता है। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, भारत का आयात खर्च बढ़ जाता है, महंगाई का खतरा बढ़ता है और कंपनियों की कमाई (मार्जिन) पर चोट पड़ती है। इसी डर से घरेलू बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. अमेरिका और ईरान के बीच ठनी
Image Credit : Getty

2. अमेरिका और ईरान के बीच ठनी

मिडिल ईस्ट का भू-राजनीतिक तनाव थमने के बजाय और भड़क गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोलने और संघर्ष खत्म करने की बात कही गई थी। दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि मसला सिर्फ बातचीत से सुलझ सकता है। तेल सप्लाई का सबसे अहम समुद्री रास्ता फंसने की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों में दहशत फैल गई।

Related Articles

Related image1
PB Fintech Share: 36% की तबाही के बाद आया उछाल, अब खरीदें या बेचकर निकलें?
35
3. विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली
Image Credit : Gemini

3. विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली

ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ते ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से पैसे खींचने तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को ही विदेशी फंड्स ने एक ही दिन में करीब 3,696 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। सोमवार को भी यह बिकवाली जारी रही। जब बड़े विदेशी निवेशक एकतरफा बिकवाली करते हैं, तो रिटेल और घरेलू निवेशकों के लिए बाजार को संभालना मुश्किल हो जाता है।

45
चार्ट्स पर टूटा अहम सपोर्ट, अब निफ्टी में आगे क्या?
Image Credit : Asianet News

चार्ट्स पर टूटा अहम सपोर्ट, अब निफ्टी में आगे क्या?

  • टेक्निकल नजरिए से बाजार की चाल काफी कमजोर हो गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन इंडेक्स इसके नीचे फिसल गया है।
  • अगर गिरावट और गहरी होती है, तो अगला बड़ा सहारा 22,600 से 22,580 के दायरे में (200-वीक SMA) और उसके बाद 22,400 पर मिलेगा।
  • रिकवरी की स्थिति में 23,300 और 23,500 पर रुकावट देखने को मिलेगी। जब तक निफ्टी 23,500 के पार नहीं निकलता, बाजार का मूड 'हर उछाल पर बिकवाली' (Sell on Rise) वाला ही बना रहेगा।
  • बैंक निफ्टी 55,175 के पास अपने 100-वीक SMA के बेहद करीब है। अगर बैंकिंग शेयर यहां टिकते हैं, तभी बाजार को थोड़ा सहारा मिल सकता है।
55
रिटेल इनवेस्टर क्या करें?
Image Credit : ChatGPT

रिटेल इनवेस्टर क्या करें?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में आई इस अचानक गिरावट से घबराकर हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। नए ट्रेडर जब तक बाजार स्थिर न हो, एग्रेसिव खरीदारी से दूर रहें। अगर आप लॉन्ग टर्म के निवेशक हैं, तो अच्छी क्वालिटी वाले मजबूत फंडामेंटल शेयरों में धीरे-धीरे गिरावट पर नजर रखें। फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग में बिना कड़े स्टॉपलॉस के कोई भी पोजीशन कैरी करने की गलती न करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। ये किसी भी शेयर में निवेश, खरीद या बिक्री की सिफारिश (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Petrol Diesel Prices Today: 28 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, चेक करें अपने शहर का रेट
Recommended image2
Stocks to Watch Today: SAIL, Power Grid से Adani Power तक, आज इन 10 शेयरों में रहेगा जोरदार एक्शन!
Recommended image3
आज बैंक खुले हैं या नहीं? घर से निकलने से पहले जान लें 3 दिन की हड़ताल पर आया ये बड़ा अपडेट
Recommended image4
8th Pay Commission: अक्टूबर में इन 2 शहरों का दौरा, कर्मचारियों की सैलरी पर क्या होगा असर? जानें अपडेट
Recommended image5
AC खरीदने की प्लानिंग है तो पढ़ लें ये खबर, जानें 1 अक्टूबर से कितने बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक चीजों के दाम
Related Stories
Recommended image1
PB Fintech Share: 36% की तबाही के बाद आया उछाल, अब खरीदें या बेचकर निकलें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved