MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Top Gainers Today: बाजार की गिरावट में भी नहीं डगमगाए ये 5 शेयर, निवेशकों पर लुटाया पैसा!

Top Gainers Today: बाजार की गिरावट में भी नहीं डगमगाए ये 5 शेयर, निवेशकों पर लुटाया पैसा!

Top 5 Gainers Today: शेयर बाजार में सोमवार को ट्रंप की टैरिफ की धमकी का असर दिखा। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी-50 के कई स्टॉक्स दबाव में नजर आएं, लेकिन 5 शेयरों ने जमकर पैसा लुटाया। देखें लिस्ट 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 19 2026, 11:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

InterGlobe Aviation Share: गिरते बाजार में सबसे मजबूत उड़ान

इंडिगो का शेयर आज बाजार की कमजोरी के बीच सबसे ज्यादा चमका। शेयर ने 4,764.50 रुपए पर ओपनिंग की और दिन में 4,929.50 रुपए का हाई छू लिया, जो बताता है कि ऊपरी स्तरों पर भी खरीदारी बनी रही। दिन का लो 4,764.50 रुपए रहा, यानी ओपनिंग लेवल से नीचे शेयर फिसला ही नहीं। पिछला बंद भाव 4,740 रुपए था, जबकि LTP 4,912 रुपए रहा यानी करीब 3.63% की मजबूती। करीब 9.53 लाख शेयरों का वॉल्यूम और ₹466.50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार साफ दिखाता है कि इसमें मजबूत संस्थागत और हाई-नेटवर्थ खरीदारी देखने को मिली।

25
Image Credit : Gemini

Tech Mahindra Share: आईटी सेक्टर में भरोसे की वापसी

टेक महिंद्रा के शेयर ने आज 1,690 रुपए पर ओपनिंग की और तेजी के साथ 1,734.90 रुपए के हाई तक पहुंच गया। दिन का लो 1,673.50 रुपए रहा, जो दिखाता है कि गिरावट पर तुरंत खरीद आई। पिछला बंद भाव 1,670.50 रुपए था और शेयर 1,726.50 रुपए पर ट्रेड करता दिखा, यानी 3.35% की बढ़त आई है। 55 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम और ₹947 करोड़ का टर्नओवर बताता है कि आईटी शेयरों में चुनिंदा लेकिन दमदार खरीद लौट रही है।

Related Articles

Related image1
कुबेर का खजाना बना 72 पैसे का पेनी स्टॉक, चार साल में रिटर्न छप्पड़फाड़!
Related image2
Stocks to Watch Today: आज इन 10 स्टॉक्स में लग सकता है जैकपॉट, रखें नजर
35
Image Credit : Getty

Maruti Suzuki India Share: ऑटो सेक्टर की मजबूत ढाल

मारुति ने 15,859 रुपए पर कारोबार शुरू किया और दिन में 11 बजे तक 16,105 रुपए का हाई बनाया। 15,813 रुपए का लो यह संकेत देता है कि निचले स्तरों पर निवेशकों ने हाथ नहीं खींचा। पिछला बंद भाव 15,859 रुपए था और LTP 16,087 रुपए, यानी करीब 1.44% की मजबूती दिखी। हालांकि, वॉल्यूम 1.22 लाख शेयर रहा, लेकिन ₹195 करोड़ से ज्यादा का वैल्यू बताता है कि यह हाई-प्राइस, क्वालिटी खरीद थी।

45
Image Credit : Gemini

HUL Share: डिफेंसिव शेयरों का सहारा

हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) ने 2,353 रुपए पर ओपनिंग की और दिन में 2,401.20 रुपए तक चढ़ गया। दिन का लो भी 2,353 रुपए रहा, यानी पूरे सेशन में शेयर मजबूत बना रहा। पिछला बंद भाव 2,360.40 रुपए था और LTP 2,391 रुपए, यानी 1.30% की तेजी आई। करीब 3.92 लाख शेयरों का वॉल्यूम और ₹93 करोड़ से ज्यादा का कारोबार यह दिखाता है कि गिरावट में निवेशक सुरक्षित शेयरों की ओर बढ़े।

55
Image Credit : Getty

Bajaj Finance Share: फाइनेंशियल स्टॉक्स में भरोसा कायम

बजाज फाइनेंस का शेयर 950.50 रुपए पर खुला और 967.85 रुपए का हाई बनाया। दिन का लो 948.85 रुपए रहा, यानी गिरावट बहुत सीमित रही। पिछला बंद भाव 950.25 रुपए था और LTP 961.90 रुपए, करीब 1.23% की बढ़त दिखी। 18.39 लाख शेयरों का वॉल्यूम और ₹176 करोड़ का टर्नओवर बताता है कि NBFC सेक्टर में अभी भरोसा कायम है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य के लिए है। इसमें दिए गए डेटा nseindia.com के अनुसार सुबह 11 बजे तक के अपडेट्स हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Card से Valentine Shopping? ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें
Recommended image2
PM Kisan 22nd Installment: क्या आपका नाम लिस्ट में है? इन 3 काम के बिना अटक सकते हैं ₹2000
Recommended image3
नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर बॉस क्या कर सकता है? जानें नियम
Recommended image4
Nifty 50 के सुपरस्टार स्टॉक्स: बाजार की गिरावट में भी दनादन छाप रहे पैसा!
Recommended image5
क्रेडिट कार्ड का सिर्फ ₹500 बाकी? जानिए कैसे यह आपको भारी पड़ सकता है
Related Stories
Recommended image1
कुबेर का खजाना बना 72 पैसे का पेनी स्टॉक, चार साल में रिटर्न छप्पड़फाड़!
Recommended image2
Stocks to Watch Today: आज इन 10 स्टॉक्स में लग सकता है जैकपॉट, रखें नजर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved