MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Stock Market Crash: अमेरिका से भारत तक शेयर मार्केट में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, जानें 5 कारण

Stock Market Crash: अमेरिका से भारत तक शेयर मार्केट में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, जानें 5 कारण

Sensex-Nifty Crash Reasons: अमेरिका से भारत तक शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सोमवार को डाउ जोन्स 820 अंक (1.6%) से ज्यादा और S&P 500 और नैस्डैक 1% से ऊपर टूट गए। आज मंगलवार को सेंसेक्स भी 700 अंक से ज्यादा क्रैश हो गया। जानिए सबसे बड़े कारण... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 24 2026, 10:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ChatGPT

अमेरिकी शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

Anthropic नाम की AI कंपनी की रिपोर्ट ने IBM के एक अहम बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़ा कर दिए, जिससे निवेशकों को डर लगा कि AI टेक्नोलॉजी पारंपरिक टेक कंपनियों की आमदनी पर असर डाल सकती है।

26
Image Credit : Gemini

अमेरिकी शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

  1. Anthropic नाम की AI कंपनी की रिपोर्ट ने IBM के एक अहम बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़ा कर दिए, जिससे निवेशकों को डर लगा कि AI टेक्नोलॉजी पारंपरिक टेक कंपनियों की आमदनी पर असर डाल सकती है।
  2. महीने की शुरुआत से दबाव में चल रहे सॉफ्टवेयर शेयरों में बिकवाली जारी रही। माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 3% गिरा, जबकि CrowdStrike लगभग 10% नीचे आ गया। टेक शेयरों की कमजोरी ने नैस्डैक और S&P 500 पर सीधा दबाव डाला।
  3. Citrini Research की रिपोर्ट में बताया गया कि AI बूम के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है और बेरोजगारी दर 10% तक पहुंच सकती है। इसका असर कंज्यूमर खर्च से जुड़ी कंपनियों पर भी पड़ा।
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका के साथ गेम खेलने वाले देशों पर ज्यादा शुल्क लगाया जाएगा। यूरोपियन यूनियन ने भी इस नीति पर चिंता जताई और अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट की प्रक्रिया रोक दी, जिससे ग्लोबल ट्रेड तनाव बढ़ गया।
  5. शेयर बाजार की कमजोरी के बाद निवेशकों ने सुरक्षित एसेट्स की तरफ रुख किया। स्पॉट मार्केट में सोने की कीमतें $5,200 प्रति औंस के पार पहुंच गईं, जबकि चांदी $90 के करीब रही। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे बना रहा। वहीं बिटकॉइन में भी बिकवाली जारी रही और कीमत $64,000 से नीचे चली गई।
36
Image Credit : Gemini

भारतीय शेयर बाजार क्रैश

भारतीय शेयर बाजार भी अमेरिकी बाजार की कमजोरी का असर झेल रहा है। मंगलवार, 23 फरवरी की सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 82,556.99 पर था, जो 737.66 अंक नीचे था। निफ्टी 25,504.05 पर ट्रेड कर रहा था और 208.95 अंक की गिरावट देखी गई। IT सेक्टर में दबाव और ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के चलते निवेशकों में बेचैनी नजर आ रही है।

46
Image Credit : Getty

भारतीय IT शेयरों का दबाव

भारतीय IT शेयरों में भी बिकवाली नजर आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.18% नीचे आ गया। Coforge Ltd और Persistent Systems Ltd क्रमशः 4.05% और 3.73% नीचे आए। HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे बड़े नाम भी लगभग 3% की गिरावट में रहे।

56
Image Credit : Gemini

इन स्टॉक्स में हल्की बढ़त

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद टाटा स्लीट, SBI, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक जैसी कंपनियों ने हल्की बढ़त दर्ज की। कुल मिलाकर IT सेक्टर की कमजोरी और अमेरिकी बाजार के दबाव ने भारतीय शेयर बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली की।

66
Image Credit : Gemini

ग्लोबल इम्पैक्ट और निवेशक की चिंता

अमेरिकी बाजार की कमजोरी, टैरिफ की अनिश्चितता और AI से जुड़े डर ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। भारतीय निवेशक अब सुरक्षित एसेट्स, गोल्ड और बॉन्ड्स की तरफ बढ़ रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव आम है, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अभी भी मौके मौजूद हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई किसी भी शेयर, स्टॉक, क्रिप्टो, या निवेश संबंधी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
60+ माता-पिता के लिए कौन-सा हेल्थ प्लान सही? एक फैसला बचा सकता है आपका पैसा
Recommended image2
अब अलग से सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! इन रिचार्ज में फ्री मिल रहा है JioHotstar
Recommended image3
Sona-Chandi Aaj: 24 घंटे में चांदी ₹15,000 उछली, सोना रिकॉर्ड के करीब, जानें आपके शहर का भाव?
Recommended image4
IDFC First Bank Share: क्यों टूटा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर, सामने आ रही 1 बड़ी वजह
Recommended image5
Stock Market Today: कहीं इस स्टॉक में तो नहीं लगा दिया पैसा, भरभराकर टूटा शेयर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved