Stock Market Today: आज 17 अगस्त को रिलायंस, वोल्टास, HAL और कोचीन शिपयार्ड समेत 10 शेयरों में जोरदार एक्शन दिख सकता है। जानिए किस शेयर में कमाई होगी और कहां रिस्क रहेगा।

Stocks to Watch Today, 17 August: शेयर बाजार में सोमवार, 17 अगस्त का कारोबारी सत्र काफी हलचल भरा रहने वाला है। एक तरफ जहां कई दिग्गज कंपनियों ने अपने पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए हैं, वहीं दूसरी तरफ डिफेंस, रियल एस्टेट और एनर्जी सेक्टर से बड़ी डील्स और पार्टनरशिप की खबरें सामने आई हैं। अगर आप आज इंट्राडे ट्रेडिंग या शॉर्ट टर्म में दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, वोल्टास, HAL और कोचीन शिपयार्ड समेत 10 शेयरों पर नजर रखें। आइए जानते हैं किस शेयर में तेजी की उम्मीद है और कहां थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है...

Reliance Industries Share: रॉल्स-रॉयस के साथ AMCA इंजन प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royce) ने भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA प्रोग्राम के लिए सॉवरेन कॉम्बैट इंजन विकसित करने की दिशा में साथ काम करने की इच्छा जताई है। यह अपडेट रिलायंस के डिफेंस और एडवांस्ड मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े बढ़ते दायरे को दिखाता है। इसी वजह से आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी बाजार की नजर में रहेगा।

Vedanta Share: मैंगनीज ब्लॉक की बड़ी जीत

माइनिंग कंपनी वेदांता को आंध्र प्रदेश के पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक (Punnam Manganese Block) के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। माइनिंग और नेचुरल रिसोर्सेज से जुड़े कारोबार में यह कंपनी के लिए एक अहम बिजनेस अपडेट है।

Patanjali Foods Share: ग्रॉस प्रॉफिट में 35% की बढ़त

पतंजली फूड्स के लिए भी तिमाही अपडेट अहम रहा। कंपनी का Q1 ग्रॉस प्रॉफिट सालाना आधार पर 35.2% बढ़कर ₹1,521.97 करोड़ रहा। कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन करीब 13.42% रहा। वहीं ऑपरेशंस के कमाई (Revenue from Operations) ₹11,337.45 करोड़ दर्ज किया गया। अब बाजार यह देखेगा कि इन आंकड़ों का असर आज शेयर की कीमत पर किस तरह दिखाई देता है।

ONGC Share: वेनेजुएला से जुड़ा बड़ा अपडेट

ONGC को अमेरिका की OFAC से वेनेजुएला (Venezuela) में अपने काम को फिर से पूरी तरह शुरू करने की अनुमति मिली है। इससे वेनेजुएला में कंपनी की गतिविधियों पर लगे कुछ प्रतिबंधों से जुड़ी पाबंदियों (Sanctions-related restrictions) में राहत मिलेगी। यह अपडेट ONGC के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि वेनेजुएला में उसके ऑपरेशंस को लंबे समय से अलग-अलग प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

Dixon Technologies Share: ₹2,100 करोड़ की गारंटी

इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) के लिए करीब $220 मिलियन यानी लगभग ₹2,101 करोड़ की कॉरपोरेट गारंटी जारी की है। यह गारंटी लेनोवो आयरलैंड के पक्ष में दी गई है। इस बड़े कॉरपोरेट अपडेट के चलते डिक्सन टेक्नोलॉजीज आज बाजार में नजर रखने वाला शेयर हो सकता है।

HAL Share: अडानी डिफेंस और BEML के साथ साझेदारी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अडानी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज और BEML के साथ साझेदारी की है। तीनों कंपनियां प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (Prachand Light Combat Helicopter) के लिए फ्यूजलेज स्ट्रक्चर्स (Fuselage Structures) बनाने से जुड़े काम में साथ आएंगी। डिफेंस सेक्टर से जुड़ा यह अपडेट HAL के लिए अहम माना जा रहा है और आज शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।

PhysicsWallah Share: घाटा घटा, कमाई बढ़ी

PhysicsWallah के लिए तिमाही नतीजे एक अहम अपडेट रहे। कंपनी का घाटा घटकर ₹77.6 करोड़ रह गया, जो पहले ₹120.5 करोड़ था। वहीं कंपनी की आय सालाना आधार पर करीब 24.4% बढ़कर ₹1,054 करोड़ पहुंच गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹847.1 करोड़ था। यानी कंपनी के लिए दो बातें खास हैं, घाटा कम हुआ और Revenue बढ़ा। आज शेयर में बाजार की प्रतिक्रिया इसी पर नजर रखने वाली होगी।

Voltas Share: Profit में 52% का उछाल

वोल्टास के निवेशकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण इसका मुनाफा रहा। कंपनी का Q1 प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.2% बढ़कर ₹213.8 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹140.5 करोड़ था। रेवेन्यू भी करीब 18.7% बढ़कर ₹4,673.5 करोड़ रहा। प्राफिट में इतनी बड़ी बढ़त के बाद आज Voltas के शेयर पर खास नजर रह सकती है।

NMDC Share: प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों बढ़े

सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC ने भी Q1 FY27 में हल्की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का SNP (Standalone Net Profit) करीब 2% बढ़कर ₹2,007 करोड़ रहा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 2.4% बढ़कर ₹6,795 करोड़ पहुंच गया। बड़ी तेजी नहीं दिखी है, लेकिन दोनों प्रमुख आंकड़ों में बढ़त कंपनी के लिए पॉजिटिव अपडेट है।

Cochin Shipyard Share: प्रॉफिट में में गिरावट

कोचीन शिपयार्ड इस लिस्ट का ऐसा नाम है जहां निवेशकों को सावधान होकर अपडेट देखना होगा। कंपनी का Q1 कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर 19.4% घटकर ₹151.45 करोड़ रह गया। हालांकि, ऑपरेशंस से कमाई (Revenue from Operations) करीब 2.4% बढ़कर ₹1,094.21 करोड़ रहा। यानी रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन प्रॉफइट पर दबाव देखने को मिला। इसी वजह से आज शेयर की चाल पर बाजार की खास नजर रह सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) न समझें। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।