Stocks Alert: आज जबरदस्त मूव दिखा सकते हैं ये 10 स्टॉक्स, रखें नजर
Stocks to watch Today 9 February 2026: दो दिन बंद रहने के बाद आज शेयर बाजार खुल रहा है। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के बीच ओपन हो रहे मार्केट में कई स्टॉक्स में हलचल रह सकती है। जानिए कौन से 10 स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं...

Tata Motors Share
JLR का 33% वॉल्यूम अमेरिका से आता है और FY25 में 86% पैसेंजर व्हीकल रेवेन्यू अमेरिका से ही हुआ। अगर अमेरिकी व्यापार बाधाओं में ढील आती है, तो प्राइसिंग और डिमांड विजिबिलिटी दोनों बेहतर हो सकती हैं।
Tata Steel Share
टाटा स्टील ने दिसंबर क्वार्टर में नेट प्रॉफिट ₹2,730 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल ₹295 करोड़ था। मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ ने स्टील की कमजोर कीमतों को कवर किया है। शुक्रवार को शेयर 196.51 रुपए पर बंद हुआ था।
Tata Chemicals Share
टाटा केमिकल्स ने ₹515 करोड़ का निवेश कर तमिलनाडु में ग्रीनफील्ड फैक्ट्री लगाई है। फैक्ट्री वलिनोक्कम, रामनाथपुरम में IVSD (Iodised Vacuum Salt Dried) का उत्पादन करेगी और इसकी क्षमता 210 किलो टन प्रति वर्ष होगी।
Bharat Forge Share
भारत फोर्ज की 38% आय उत्तर अमेरिका से आती है। कंपनी ऑटो पार्ट्स और फोर्ज़िंग्स सप्लाई करती है। टैरिफ घटने से एक्सपोर्ट लागत कम होगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। शुक्रवार को शेयर 1.40 प्रतिशत गिरकर 1,551.20 रुपए पर बंद हुआ था।
Kalyan Jewellers Share
कल्याण ज्वैलर्स ने Q3 में नेट प्रॉफिट 90% बढ़ाकर ₹416.2 करोड़ किया। रेवेन्यू 42% बढ़कर ₹10,343 करोड़ पहुंच गया है, जबकि EBITDA 74.3% बढ़कर ₹750 करोड़ हो गया है। EBITDA मार्जिन 7.3% तक है।
Samvardhan Motherson Share
समवर्धन मदरसन लिमिटेड की कुल आय का 18-20% उत्तर अमेरिका से आता है। कम US टैरिफ से North American ऑर्डर पाइपलाइन में मदद मिल सकती है। शुक्रवार को शेयर 2.42 प्रतिशत गिरकर 118.06 पर बंद हुआ था।
Aurobindo Pharma Share
US FDA ने अरबिंदो फार्मा की यूनिट-III का निरीक्षण पूरा कर लिया है। यह यूनिट तेलंगाना के पटांचेरु में है। शुक्रवार को शेयर 1.13% की तेजी के साथ 1,195 रुपए पर बंद हुआ था और आज इसमें हलचल दिख सकती है।
Sun TV Network Share
Q3 में सन टीवी का नेट प्रॉफिट ₹324 करोड़, जो 10.7% कम है। रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹862 करोड़ पर पहुंच गया है। EBITDA 5.6% घटकर ₹419.6 करोड़ पर आ गया है। EBITDA मार्जिन घटकर 48.7% तक पहुंच गया है।
IREDA Share
इरेडा ने ₹2,994 करोड़ जुटाने के लिए QIP का प्रस्ताव रखा। सरकार की हिस्सेदारी 3.76% से अधिक नहीं घटेगी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.95% गिरकर 128.69 रुपए पर बंद हुआ।
Sonata Software Share
सोनाटा सॉफ्टवेयर का Q3 नेट प्रॉफिट ₹104 करोड़ और QoQ 13.3% घटा है। रेवेन्यू 45.4% QoQ बढ़कर ₹3,080 करोड़ पर पहुंच चुका है। EBIT बढ़कर 18.7% और QoQ ₹173.6 करोड़ है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश सलाह या स्टॉक खरीदने या बेचने की सिफारिश नहीं है। स्टॉक्स की कीमतें बाजार की स्थितियों, कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन और अन्य कारकों के आधार पर बदल सकती हैं। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

