सुरेश किशिनचंद खातनहर ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है 

नई दिल्ली: सुरेश किशिनचंद खातनहर ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईडीबीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ''बैंक के निदेशक मंडल की 15 जनवरी को हुई बैठक में सुरेश किशिनचंद खातनहर की उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी गई।'' रिजर्व बैंक की अनुमति से उन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।

खातनहर ने बुधवार को पद संभाल लिया। इससे पहले वह आईडीबीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक थे और मिड कारपोरेट ग्रुप और व्यापार वित्त विभाग का काम देख रहे थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)