IRCTC CNF Probability: वेटिंग टिकट कंफर्म होने का चांस पहले से कैसे पता चलता है? IRCTC ऐप का 'CNF Probability' फीचर ट्रेन टिकट कंफर्मेशन का परसेंटेज कैसे दिखाता है? मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में ट्रेन की वेटिंग टिकट कंफर्म होगी या नहीं, कैसे चेक करें?
Waiting Ticket Confirmation Chance: ट्रेन में सफर से पहले आपने भी कभी न कभी वेटिंग टिकट की टेंशन जरूर झेली होगी। टिकट बुक करते समय जब स्क्रीन पर WL (Waiting List) लिखा आता है, तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं कि सीट पक्की होगी या नहीं? सफर कर पाएंगे या प्लान कैंसिल करना पड़ेगा? इस टेंशन को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे की ऑफिशियल ऐप IRCTC में एक कमाल का छुपा हुआ फीचर है, जिसका नाम 'CNF Probability' (कंफर्म होने की संभावना) है। आइए जानते हैं कि यह फीचर क्या है, कैसे काम करता ह और आप इसका सही इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

IRCTC का CNF प्रोबेबिलिटी फीचर क्या है, कैसे काम करता है?
'CNF' का मतलब 'Confirm' और 'Probability' का मतलब संभावना है। यह IRCTC का एक ऐसा स्मार्ट टूल है, जो आपको पहले ही अंदाजा लगा कर बता देता है कि आपकी वेटिंग लिस्ट वाली टिकट कंफर्म होने के कितने चांस हैं। इसके पीछे कंप्यूटर का एक खास दिमाग AI और पुराना डेटा काम करता है। यह टूल देखता है कि पिछले सालों में इस त्योहार, इस सीजन या इस खास तारीख पर इस रूट की ट्रेन में कितने लोगों ने अपनी वेटिंग टिकट कैंसिल कराई थी। उसी पुराने रिकॉर्ड के आधार पर यह आपको एक सटीक परसेंटेज (%) दिखाता है।
ट्रेन टिकट कंफर्म होने का सबसे हाई चांस कब?
- 80% से 100% में टिकट कंफर्म होने की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है।
- 50% से 70% का मतलब मामला बीच में अटका हुआ होता है। आपकी सीट पक्की हो भी सकती है और नहीं भी।
- 50% से कम का मतलब टिकट कंफर्म होने की उम्मीद बहुत ही कम होती है।
- ट्रेन टिकट कंफर्म होने का कितना चांस? मोबाइल ऐप से कैसे चेक करें
- IRCTC ऐप खोलें, लॉगिन करें और जहां आपको जाना है वहां की ट्रेन और तारीख डालकर सर्च करें।
- जब ट्रेनों की लिस्ट आए, तो अपनी पसंद की ट्रेन में जहां 'WL' (Waiting) लिखा है, उस क्लास (स्लीपर, 3AC आदि) पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप वेटिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, नीचे आपको एक छोटा सा बटन या टेक्स्ट दिखेगा जिस पर 'CNF Probability' लिखा होगा। उस पर फिंगर रखें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक ग्राफ या सीधा नंबर लिखकर आ जाएगा (जैसे- 85% Chance of Confirmation)। अगर चांस अच्छा है, तो आप टिकट बुक कर सकते हैं।
ट्रेन का वेटिंग टिकट लेते समय इन 3 बातों का हमेशा रखें ध्यान
- कई बार जनरल वेटिंग ज्यादा होती है, लेकिन सीनियर सिटीजन या लेडीज कोटे में सीट खाली मिल जाती है। टिकट लेते समय इसे जरूर बदल कर देखें।
- टिकट बुक करते समय IRCTC आपसे 'विकल्प' चुनने को कहता है। इसे हमेशा ऑन रखें। अगर आपकी इस ट्रेन में सीट पक्की नहीं हुई, तो रेलवे आपको उसी रूट की दूसरी ट्रेन में खाली सीट दे देगा।
- ट्रेन छूटने से करीब 10 घंटे पहले पहला चार्ट बनता है। कई बार आखिरी समय पर बहुत सारी टिकटें कंफर्म होती हैं, इसलिए आखिरी चार्ट तक अपना स्टेटस जरूर चेक करते रहें।


