HDFC Bank New CEO Anup Bagchi Salary: HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची कौन हैं? IIT से पढ़ाई करने वाले अनूप बागची कैसे बनेंगे देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक CEO? जानिए HDFC Bank में सीईओ बनते ही उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?
Anup Bagchi Biography: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank की कमान संभालने जा रहे अनूप बागची अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। बैंक के प्रस्ताव के मुताबिक, उन्हें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹35.9 करोड़ का सालाना टारगेट रिम्यूनरेशन मिलेगा। इसके अलावा करीब ₹7.35 करोड़ का वन-टाइम जॉइनिंग बोनस भी प्रस्तावित है। ऐसे में बागची भारत के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंक CEO में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आखिर कौन हैं अनूप बागची और कैसे तय हुआ उनका यह पैकेज? जानिए
कौन हैं अनूप बागची?
अनूप बागची की पढ़ाई इंजीनियरिंग से शुरू हुई। उन्होंने IIT कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और इसके बाद IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। साल 1992 में ICICI Group से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया। रिटेल बैंकिंग, ट्रेजरी, निवेश बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं में उनका अनुभव रहा है।
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
ब्रोकरेज, बैंक और इंश्योरेंस कंपनी की संभाली कमान
बागची ICICI Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रह चुके हैं। इसके बाद 2017 से 2023 तक उन्होंने ICICI Bank में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया। जून 2023 में वह ICICI Prudential Life Insurance के MD और CEO बने। अब 27 अक्टूबर 2026 से वह HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
₹35.9 करोड़ के पैकेज में क्या-क्या शामिल?
HDFC Bank के पोस्टल बैलेट नोटिस के मुताबिक, बागची के प्रस्तावित सालाना पैकेज का ब्योरा इस तरह है-
- फिक्स्ड रिम्यूनरेशन: ₹8.97 करोड़।
- वेरिएबल पे: ₹26.92 करोड़, जो प्रदर्शन के आधार पर तय होगा।
- जॉइनिंग बोनस: करीब ₹7.35 करोड़ के शेयर-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स, जो चार साल में वेस्ट होंगे।
वेरिएबल पे का एक हिस्सा नकद और दूसरा शेयर-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में मिलेगा। वास्तविक भुगतान प्रदर्शन और संबंधित मंजूरियों पर निर्भर करेगा। इसलिए ₹35.9 करोड़ को उनकी गारंटीड सैलरी या हर महीने मिलने वाली रकम नहीं है।
ये भी पढ़ें- Indian Stock Market Crash Viral Claim: H-1B वीजा पर ट्रंप के एक्शन से क्रैश हुआ बाजार? जानिए सच
दूसरे बड़े बैंक CEO से कितना ज्यादा है पैकेज?
वित्त वर्ष 2025-26 में HDFC Bank के मौजूदा CEO सशिधर जगदीशन को कुल ₹28.65 करोड़ का रिम्यूनरेशन मिला था। ICICI Bank के CEO संदीप बख्शी को इसी अवधि में करीब ₹10.6 करोड़ और Kotak Mahindra Bank के CEO अशोक वासवानी को लगभग ₹17.2 करोड़ मिले। बागची का प्रस्तावित सालाना पैकेज इन आंकड़ों से अधिक है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में वेतन, स्टॉक ऑप्शंस और अन्य लाभों की गणना अलग हो सकती है।
HDFC Bank में बागची की नियुक्ति इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्हें बैंकिंग, ब्रोकरेज और बीमा क्षेत्र में नेतृत्व का अनुभव है। अब उनकी नई जिम्मेदारी देश के सबसे बड़े निजी बैंक की अगली विकास रणनीति को दिशा देना होगी।
