ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री तेहान ने कहा, ‘‘हमने इस बात पर चर्चा की कि क्या ऑस्ट्रेलिया भारत में अपने विश्वविद्यालयों के परिसर खोल सकता है।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डान तेहान के अनुसार ऑस्ट्रेलिया सरकार भारत में अपना विश्वविद्यालय खोलने की संभावना तलाश रही है। एक साक्षात्कार में तेहान ने कहा कि इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने चर्चा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

तेहान ने कहा, ‘‘हमने इस बात पर चर्चा की कि क्या ऑस्ट्रेलिया भारत में अपने विश्वविद्यालयों के परिसर खोल सकता है। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या भारत भी ऑस्ट्रेलिया में अपने विश्वविद्यालय परिसरों की स्थापना का इच्छुक है ताकि इसका परस्पर लाभकारी दृष्टिकोण हो।’