Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 2026 इंटर और मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्र अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट मार्च में कब आयेगा। जानिए BSEB Matric-Inter Result 2026 कब तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन कैसे और कहां चेक करें।

BSEB Matric Inter Result 2026 Latest Update: बिहार में हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) और बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Bihar Board Result 2026 कब आएगा और कॉपी जांच का काम कहां तक पहुंचा है? अगर आप भी बिहार बोर्ड 2026 मैट्रिक परीक्षा या इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो जानिए बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट कब आयेगा, कॉपी जांच कब शुरू हुई, टॉपर्स का इंटरव्यू क्यों होता है और रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें।

कब आयेगा बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर ऑफिशियल अपडेट अभी तक नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच जारी किए जाने की संभावना है। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा 27 मार्च से 31 मार्च तक होने की उम्मीद है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2026 कब से कब तक हुई थी?

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कॉपी की जांच 27 फरवरी से ही शुरू कर दी गई थी। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चली थी। इन दोनों परीक्षाओं में मिलाकर करीब 30 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक कॉपियों की जांच पूरा कर लेना है।

बिहार बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम कब से शुरू हुआ?

परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड ने कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इंटर की कॉपी जांच लगभग 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई। वहीं मैट्रिक की कॉपी जांच लगभग 1 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई। बिहार बोर्ड आमतौर पर कॉपी जांच का काम 10 से 15 दिनों में पूरा करने की कोशिश करता है ताकि रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सके।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए क्यों बुलाता है?

कॉपी जांच के बाद जब संभावित टॉपर्स की सूची तैयार होती है, तब बोर्ड उन्हें वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाता है। संभावना है कि इस साल भी इंटर के टॉपर्स को मार्च के तीसरे हफ्ते और मैट्रिक के टॉपर्स को मार्च के आखिरी हफ्ते में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। बिहार बोर्ड टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए इसलिए बुलाता है ताकि रिजल्ट की पारदर्शिता और सही मेरिट लिस्ट सुनिश्चित की जा सके। इंटरव्यू के दौरान विशेषज्ञ छात्रों से उनके विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं। इसका मकसद यह देखना होता है कि जिस छात्र ने टॉप किया है, उसे विषय की वास्तविक समझ भी है या नहीं। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तभी छात्र को आधिकारिक टॉपर घोषित किया जाता है।

पिछले सालों में कब-कब आया बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट?

बिहार बोर्ड देश के उन बोर्ड्स में शामिल है जो सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो-

  • 2025- इंटर रिजल्ट 25 मार्च को, मैट्रिक रिजल्ट 29 मार्च
  • 2024- इंटर रिजल्ट 23 मार्च, मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च
  • 2023- इंटर रिजल्ट 21 मार्च, मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च

इस रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि Bihar Board Inter Result 2026 मार्च के तीसरे हफ्ते और Matric Result 2026 मार्च के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है।

जारी होने के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें?

जब रिजल्ट जारी होगा तो छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • BSEB Matric Result 2026 या BSEB Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अब दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • चाहें तो उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।