- Home
- Career
- Board Exam Result 2026: बिहार-राजस्थान समेत कई बोर्ड के रिजल्ट जल्द, उससे पहले छात्र और माता-पिता कर लें ये 7 जरूरी काम
Board Exam Result 2026: बिहार-राजस्थान समेत कई बोर्ड के रिजल्ट जल्द, उससे पहले छात्र और माता-पिता कर लें ये 7 जरूरी काम
What to do before Board Result 2026: बोर्ड परीक्षाओं के बाद सबसे कठिन समय होता है, जब रिजल्ट आने वाला होता है लेकिन डेट साफ नहीं होती। छात्र बेचैन रहते हैं, माता-पिता बार-बार यही सोचते हैं कि परिणाम कैसा आएगा। ऐसे में जानिए रिजल्ट से पहले क्या करें।

जल्द जारी होने वाले हैं बिहार बोर्ड, राजस्थान बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड, राजस्थान बोर्ड समेत कई राज्यों के बोर्ड एग्जाम 2026 के नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के लिए यह समय सिर्फ इंतजार करने का नहीं, बल्कि कुछ जरूरी तैयारियां करने का भी है। अगर इस समय को सही तरीके से संभाल लिया जाए तो रिजल्ट चाहे जैसा आए, आगे का रास्ता आसान हो सकता है। जानिए कि बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित होने से पहले छात्रों और माता-पिता को क्या करना चाहिए।
रिजल्ट को लेकर डर नहीं, प्लान बनाना शुरू करें
कई छात्र इस समय सिर्फ यह सोचकर परेशान रहते हैं कि अगर नंबर कम आए तो क्या होगा। असल में यह समय डरने का नहीं बल्कि आगे की योजना बनाने का होता है। छात्र यह सोच सकते हैं कि आगे उन्हें किस दिशा में जाना है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, स्किल या प्रोफेशनल कोर्स। पहले से सोचने से रिजल्ट आने के बाद फैसला लेना आसान हो जाता है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
बोर्ड रिजल्ट आने के बाद अक्सर जल्दबाजी में कॉलेज या स्कूल एडमिशन शुरू हो जाते हैं। इसलिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखना समझदारी है। जैसे कि एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल सर्टिफिकेट। इससे रिजल्ट के बाद भागदौड़ कम हो जाती है।
बोर्ड रिजल्ट 2026 की सही जानकारी कहां से मिलेगी, पहले जान लें
रिजल्ट के समय इंटरनेट पर कई फर्जी लिंक और गलत खबरें भी चलने लगती हैं। इसलिए छात्र और माता-पिता को पहले से यह पता होना चाहिए कि रिजल्ट किस वेबसाइट पर आएगा। अक्सर बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए ही रिजल्ट जारी करते हैं।
माता-पिता बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें
बोर्ड रिजल्ट से पहले बच्चों के मन में पहले ही तनाव रहता है। ऐसे में माता-पिता का व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर इस समय परिवार का माहौल शांत और सहयोगी हो तो बच्चे मानसिक रूप से मजबूत महसूस करते हैं। यह समझना जरूरी है कि बोर्ड का रिजल्ट जीवन का आखिरी फैसला नहीं होता।
रिजल्ट से पहले स्किल और नई चीजें सीखना शुरू करें
रिजल्ट आने तक का समय खाली बैठने का नहीं है। छात्र चाहें तो इस दौरान कुछ नई चीजें सीख सकते हैं। जैसे कि कंप्यूटर स्किल, इंग्लिश कम्युनिकेशन, बेसिक डिजिटल टूल्स। यह स्किल आगे की पढ़ाई और करियर दोनों में काम आती हैं।
सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहें
बोर्ड रिजल्ट के समय अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलती रहती हैं। कभी कहा जाता है कि रिजल्ट आज आ जाएगा, कभी कल। छात्रों को चाहिए कि वे ऐसी अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करें।
रिजल्ट चाहे जैसा हो, आगे के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं
सबसे जरूरी बात यह समझना है कि रिजल्ट जिंदगी की अंतिम मंजिल नहीं होता। अगर नंबर उम्मीद से कम भी आए तो भी कई रास्ते खुले रहते हैं। रीचेकिंग, कंपार्टमेंट एग्जाम, वैकल्पिक कोर्स, आज के समय में करियर के विकल्प पहले से कहीं ज्यादा हैं। बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हर छात्र के लिए खास होता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह सिर्फ एक पड़ाव है, पूरी मंजिल नहीं। इस समय अगर छात्र शांत रहकर आगे की तैयारी करें और माता-पिता उनका साथ दें, तो रिजल्ट के बाद की राह काफी आसान हो सकती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

