बिहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हेडमास्टर के लिए 6421 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। एडमिट कार्ड जारी करने के लिए अभी तक कोई डेट नहीं बताई गई है।  

करियर डेस्क. बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) द्वारा हेडमास्टर एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेडमास्टर की पोस्ट के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए बीपीएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेडमास्टर भर्ती का रिटेन एग्जाम 31 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। जानकरी के अनुसार, रिटेन एग्जाम में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे होगा सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी है। रिटेन एग्जाम में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से 100 सवाल जनरल नॉलेज के होंगे। जबकि 50 सवाल बीएड सिलेबस के होंगे। एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए कैंडिडेट्स को कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करना पड़ेगा। 

कितने पदों के लिए होगी भर्तियां
बिहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हेडमास्टर के लिए 6421 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें 2719 पद महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा दी गई थी। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एग्जाम के लिए शेड्यूल तो जारी कर दिया गया है लेकिन एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा इसे लेकर आयोग के द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि एग्जाम के 10 दिन पहले आयोग के द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- tricky questions: कौन सा शहर एक दिन के लिए बना था भारत की राजधानी, जानें क्या है इसका जवाब

इसे भी पढ़ें-कम फीस में कर सकते हैं ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स, 10वीं क्लास के बाद मिलेगी 25 से 30 हजार रुपए तक की जॉब